आतंकी पन्नू ने फिर की हिमाकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़, BNM News : सिख फार जस्टिस के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर हिमाकत की है। उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने और गणतंत्र दिवस पर माहौल खराब करने की धमकी दी है। पन्नू ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को कहा है। इस धमकी के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।

पंजाब की जेलों व विदेश में बैठे गैंगस्टरों को संपर्क करने के लिए कहा

 

पन्नू ने कहा कि जिस तरह पंजाब पुलिस राज्य में कानून व व्यवस्था को सुधार रही है, वह तरीका गलत है। उसने बीते दिनों पुलिस एनकाउंटरों की बात कर पंजाब की जेलों व विदेश में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहा है। पन्नू ने मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया और कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव को पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया। पन्नू ने कहा है कि मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां पर माहौल खराब किया जाएगा। पन्नू ने ऐसा कर मान को सजा देने की बात कहीं है।

वीडियो जारी कर मुस्लिमों को भड़काया

उल्लेखनीय है कि 8 दिन पहले पन्नू ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वीडियो जारी कर मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश की थी। पन्नू ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को मुस्लिमों को दुश्मन बताया था। उसने कहा था कि श्रीराम मंदिर विवादित ढांचा गिराकर बनाया गया है। ये ढांचे का विध्वंस नहीं, बल्कि दो करोड़ मुस्लिमों का धर्म परिवर्तन है। मुस्लिम समुदाय का 22 जनवरी को ब्लू स्टार आपरेशन है।

इस तरह की धमकियां दे चुका है पन्नू

 

पन्नू ने मुसलमानों को भारत छोड़ उर्दिस्तान की मांग रखने को कहा था। आतंकी पन्नू ने अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की धमकी दी। ध्यान रहे कि इससे पहले भी पन्नू इस तरह की धमकियां दे चुका है। बीते वर्ष पन्नू के अमेरिका में मारे जाने की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में वीडियो जारी कर पन्नू ने कहा था कि वह बिल्कुल ठीक है।

You may have missed