Haryana News: कबीर कुटी में जया किशोरी ने गाया, मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे

चंडीगढ़, BNM News: देश की जानी-मानी कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास कबीर कुटी में जया किशोरी को सम्मान किया। इस दौरान जया किशोरी ने मेरी झोंपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे गीत सुनाकर मुख्यमंत्री के संत कबीर कुटी आवास को राममय कर दिया।

दूसरी तरफ, राज्य सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्याजी में भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में राज्य के सरकारी कार्यालयों में दोपहर ढ़ाई बजे तक सरकारी अवकाश घोषित कर दिया। इस दिन दोपहर बाद हरियाणा सरकार के कार्यालय संचालित होंगे।

उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद हरियाणा देश में ऐसा तीसरा राज्य है, जिसने 22 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया है। राज्य से करीब 200 प्रमुख लोग, संत और महामंडलेश्वर अयोध्याजी में 22 जनवरी को श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। राजस्थान के सुजानगढ़ की रहने वाली जया किशोरी का परिवार कोलकाता में रहता है। साल 2016 में ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ से उन्हें नवाजा जा चुका है। फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 में यूथ आइकान और साल 2021 में मोटिवेशनल स्पीकर आफ दी ईयर के सम्मान भी जया किशोरी को मिल चुके हैं।

जया किशोरी इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्ट्राग्राम पर 90 लाख से अधिक फोलोअर्स हैं। मात्र 6-7 साल की उम्र में जया किशोरी का आध्यात्मिक सफर शुरू हुआ था। नौ साल की उम्र में किशोरी जी ने लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई स्त्रोत याद कर लिए थे। उनके आध्यात्मिक जीवन की सफलता में उनके माता-पिता का योगदान रहा है। वह खुद को साध्वी या संत कहलाना पसंद नहीं करती। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें अपने सरकारी आवास पर स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को किया जाना है। ऐसे में देशभर में इसका उत्साह देखने लायक है। वहीं, जया किशोरी ने भी रामलाल के विराजित होने के लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जया किशोरी जी ने कहा है, ‘इससे ज्यादा खुशी की कोई बात नहीं हो सकती। राम आ रहे हैं और राम आएंगे’। इसके आगे जया किशोरी ने कहा कि इसकी खुशी आप मेरे यूट्यूब पर देख सकते हैं। राम लला के आने की खुशी की लहर पूरे देश में दिखाई दे रही है।

जया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ (Sujangarh of Rajasthan) में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके रियल नाम जया शर्मा है और उन्हें किशोरी की उपाधि दी गई है। इसलिए वह अपने नाम में जया किशोरी का इस्तेमाल करती हैं। उन्हें बचपन से ही भजन गाना अच्छा था। जया किशोरी के दादा-दादी उन्हें भजन गाना सिखाते थे।

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम आवास राममय हुआ। राम भजन के साथ श्री राम का हुआ गुणगान भी हुआ। पिछले सप्ताह कन्हैया मित्तल ने मुख्यमंत्री आवास पर राम भजन किया था।

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने पहुंचीं मशहूर कथावाचक जया किशोरी  22

जया किशोरी ने कितनी पढ़ाई की है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जया किशोरी ने अपनी शिक्षा कोलकाता के श्री शिक्षातन कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से की है। साथ ही जया ने ओपन स्कूल से बीकॉम की पढ़ाई की है। जया किशोरी कई बार इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें पढ़ना-लिखना बहुत पसंद है। बता दें कि उन्होंने 12वीं कक्षा के दौरान श्रीमद्भागवत कथा कंठस्थ कर ली थी। इसके साथ ही वह भजन गीता का पाठ करती थीं।

यह भी पढ़ेंः राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चटाई पर सो रहे हैं पीएम मोदी, कर रहे हैं फलाहार

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed