दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत इन राज्यों में 22 जनवरी को छुट्टी, इस दिन इन चीजों पर रोक, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, BNM News : अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपने घर पुन: विराजेंगे। बाल रामलला की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मूर्ति की फोटो वायरल होने के बाद से लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई है। 22 जनवरी के ऐतिहासिक मौके पर देश के 8 राज्यों में छुट्टी है या तो हाफ डे है। दफ्तर से लेकर स्कूल और दुकानों को दोपहर ढाई बजे तक के लिए बंद रखने का आदेश है। आइए जानते हैं देश के किन-किन राज्यों में 22 जनवरी के दिन अवकाश या हाफ डे का आदेश है-

दिल्ली

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजे प्रस्ताव के बाद उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने 22 जनवरी को हाफ डे करने का आदेश दिया है। इसके अनुसार, सभी कार्यालयों/यूएलबी/स्वायत्त निकायों/उपक्रमों और बोर्डों आदि को आधे दिन के लिए बंद करने की मंजूरी दी गई है। हालांकि, स्कूलों को लेकर कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Prathistha: 500 वर्षों के तप के बाद महल में विराजने जा रहे हैं श्रीरामलला, जानें A टू Z पूरा कार्यक्रम

​उत्तर प्रदेश

 

अयोध्या सहित पूरे यूपी में 22 जनवरी के लिए राम आगमन को लेकर हर्ष और उल्लास है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने इस दिन सरकारी दफ्तर के साथ सभी शैक्षणिक स्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें सभी स्कूल और कॉलेज शामिल हैं। यही नहीं, प्रदेश में 22 जनवरी को शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। मांस-मछली पर भी उस दिन बेचने या दुकानें नहीं खोली जा सकेंगी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने किया रेतशिल्प से बनाई गई भगवान श्रीराम की आकृति का अवलोकन, ली सेल्फी

हरियाणा

 

हरियाणा सरकार ने भी 22 जनवरी को सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मनोहर लाल सरकार ने यहां भी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषणा की है। दोपहर 2:30 बजे के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। शराब की खरीद बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Prathistha: कलशों के औषधीय जल से हुआ श्रीरामलला का स्नान

राजस्थान

 

राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इस मौके पर सभी कार्यालयों को दोपहर ढाई बजे तक के लिए बंद रखा जाएगा। इस दिन मांस की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा।

उत्तराखंड

 

उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी के लिए छुट्टी की घोषणा की किया है। सभी सरकारी कार्यालयों में हाफ डे रहेगा। दोपहर ढाई बजे तक के लिए दफ्तर बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे। इस दिन प्रदेश में ड्राई डे रहेगा। शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंधित रहेगा। इस दिन बार भी बंद रहेंगे।

गोवा

 

गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने 22 जनवरी के दिन सभी स्कूलों और दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की है। सीएम प्रमोद सावंत ने खुद इस बात की जानकारी दी।

​गुजरात

 

गुजरात सरकार ने भी 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों हाफ डे घोषित कर रखा है। 22 जनवरी को राज्य सरकार के सभी कार्यालय व राज्य सरकार के सभी संस्थान दोपहर 2.30 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। ये आदेश गुजरात सरकार के सभी कार्यालयों और राज्य सरकार के स्वामित्व वाले बोर्डों/निगमों को जारी किए गए हैं। यह पंचायत कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

मध्य प्रदेश

 

मध्य प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। मतलब राज्य सरकार और सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक के लिए बंद रहेंगे। स्कूल-कॉलेजों में भी इस विशेष दिन छुट्टी घोषित की गई है। लोगों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मनाने का अनुरोध किया गया है।

​छत्तीसगढ़

 

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 22 जनवरी को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में भी दोपहर ढाई बजे तक अवकाश का आदेश दिया गया है। मतलब दफ्तरों में हाफ डे रहेगा। इसके अलावा शराब, चिकन-मटन, बार और नॉन वेज होटल भी बंद रहेंगे।

ओडिशा

 

ओडिशा सरकार ने 22 जनवरी के दिन हाफ डे की घोषणा की है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

त्रिपुरा

 

त्रिपुरा सरकार ने इस खास दिन आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। 22 जनवरी दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय बंद रखने के संबंध में सरकार ने आदेश भी जारी किया था। इसके लिए गुरुवार देर रात एक अधिसूचना जारी की थी।

चंडीगढ़

 

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन शहर के सभी सरकारी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। सभी सरकारी स्कूल, बोर्ड, कारपोरेशन और औद्योगिक संस्थान बंद रहेंगे। 22 जनवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने छुट्टी की घोषणा की है, मगर परीक्षाएं पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

महाराष्ट्र

 

​महाराष्ट्र में 22 जनवरी को फुल छुट्टी का आदेश जारी किया है। शिंदे सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रखा है। इस दिन सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और बीमा फर्म दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज और राज्य के सरकारी दफ्तर पूरे दिन के लिए बंद रखने को कहा गया है।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed