Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भावुक हुए मनोज जोशी, जानें- कुमार विश्वास ने क्या कहा
अयोध्या, BNM News: Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय आने के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)के आगमन के बाद माहौल अगल हो गया है। इसके अलावा भगवान रामलला (Ramlalla)की विशेष पूजा का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नए विधान से पूजा होगी। नए विधान से रामलला की पूजा को लेकर गाइडलाइन तैयार कर लिया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने 48 पेज का रामोपासना ग्रंथ तैयार किया गया है। राम के साथ कृष्ण जन्मभूमि का भी जयघोष होगा। राम मंदिर में मंत्र बढ़ाए गए हैं। स्तुतिगान भी बदला हुआ है।
नंगे पांव अयोध्या पहुंचे कवि कुमार विश्वास, कहा- खुशी का त्यौहार
नंगे पांव अयोध्या पहुंचे कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने कहा कि अयोध्या में कभी प्रभु राम नंगे पांव चले होंगे। उसी अनुभूति को महसूस करने मैं इस तरह अयोध्या जी में कड़कड़ाती ठंड में सरयू किनारे घूमूंगा। कुमार विश्वास ने कहा कि हमारी पीढ़ी ने सबसे पहले अगर कोई आंदोलन देखा, तो वो राम जन्मभूमि का आंदोलन ही था। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य का क्षण है। इस क्षण के लिए लोगों ने 550 साल तक इंतजार किया। यह खुशी का त्योहार है। वहीं, प्राणप्रतिष्ठा और राम मंदिर आंदोलन के बारे में बोलते हुए अभिनेता मनोज जोशी (Manoj Joshi) भावुक हो गए और भावुक हो गए।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Poet Kumar Vishwas says, "It is a moment of great fortune. People waited for 550 years for this moment…This is a festival of joy…"
Actor Manoj Joshi breaks down as he gets emotional while listening to him speak about pranpratishtha and Ram… pic.twitter.com/2HmkCqL8Ag
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अमिताभ , सचिन, कैटरिना अयोध्या पहुंचे
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेट जगत के सभी सितारे पहुंच रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan Ayodhya)के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar in Ayodhya:)भी अयोध्या नगरी में पहुंच गए। आयुष्मान खुराना, कैटरिना कैफ, माधुरी दीक्षित से लेकर कई सितारे अयोध्या पहुंच चुके हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Actors Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan at the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/fus6oiCJIG
— ANI (@ANI) January 22, 2024
10 हजार सीसीटीवी कैमरों से अयोध्या की निगरानी
- रामनगरी में 13 हजार पुलिसकर्मियों का कड़ा पहरा
- अयोध्या जिले को रेड व येलो जोन में बांटा गया है
- सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद
- अयोध्या जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया
- कंट्रोल रूम से सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही
- आसपास के जिलों में PAC कंपनियां रिजर्व रखी गईं
- एंटी माइन व एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस उपकरण लगे
यह भी पढ़ेंः दिव्यता और भव्यता से चमक उठी अयोध्या, जानिए राम लला के मंदिर की 10 खास बातें
राम भक्तों संग अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर और कैलाश खेर
सीएम योगी अयोध्या पहुंचे, साधु संतों का किया अभिवादन
नए विधि- विधान से होगी पूजा
सुनाई नहीं देगा श्री राम चंद्र कृपालु भजमन
रामलला की पूजा रामानंदी परंपरा से होगी। इसलिए पूजन पद्धति भी रामानंदाचार्य की ओर से प्रतिस्थापित रामोपासना के आधार पर होगी। जन्मभूमि में रामलला की पूजा कर रहे संतोष तिवारी बताते हैं कि पूजन की प्रक्रिया लगभग वही रहेगी, बस सूक्ष्म रूप के मंत्रों से होने वाली पूजा अब वृहद रूप में हुआ करेगी। यानी मंत्रों की संख्या बढ़ गई है। अब नए ग्रंथ में संस्कृत के श्लोक, वेदों की ऋचाओं के साथ वाल्मीकि रामायण के श्लोक भी लिए गए हैं। अवधी का अंश कम किया गया है। पहले स्तुति गान में होने वाला ‘श्री राम चंद्र कृपालु भजमन’ अब नहीं होगा। इसके स्थान पर संस्कृत में ‘नमामि भक्त वत्सलं कृपालु शील कोमलं भजामि ते पदाम्बुजंकामिनां स्वधामदम’ सुनाई पड़ेगा।