Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर अयोध्या के रामलला, गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा प्रभु श्रीराम का बाल स्वरूप

RepublicDay2024 tableau of UP takes part in the parade

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में प्रभु श्री राम

नई दिल्ली, BNM News: आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बनाई गई। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में निकलने वाली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसमें सबसे खास उत्तर प्रदेश की झांकी रही। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश की झांकी में भी श्रीरामलला का बाल स्वरूप नजर आया। वहीं, रैपिड रेल मॉडल और ब्रह्मोस मिसाइल को भी इस झांकी में शामिल किया गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम पर आधारित है।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मैक्रों बने भव्य समारोह के गवाह

हरियाणा की झांकी की थीम- ‘मेरा परिवार, मेरी पहचान’

कर्तव्य पथ से गुजरी हरियाणा की झांकी। हरियाणा की झांकी की थीम ‘मेरा परिवार, मेरी पहचान’ है। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार  विजेता। बहादुरी, कला-संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक सेवा और खेलों में दिए गए हैं बाल पुरस्कार।

छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी समुदाय में मौजूद लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी समुदाय में मौजूद लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रदर्शित किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट किया। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

वहीं, भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। इसके अलावा फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल रहा। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है।

इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, बोले- हमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि

You may have missed