Sub Junior Hockey Competition : हरियाणा के खिलाड़ियों ने आंध्र प्रदेश के ध्यानचंद एकादश को दी मात

All India K.D. Singh Babu Sub Junior Hockey Competition

यूपी करम ने पंजाब की आर.आर. हाकी एकादश को दो-शून्य से हराया

लखनऊ, BNM News: केडी सिंह बाबू सोसाइटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय के.डी. सिंह बाबू सब जूनियर ( 14 वर्ष से कम आयु वर्ग) प्राइजमनी हाकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गये। जीत के लिए ठंड में भी खिलाड़ियों ने जमकर पसीने बहाये। पहले मैच में एम.एम. एस. स्पोर्ट्स एकादश हरियाणा की टीम ने ध्यान चंद हाकी एकादश आंध्र प्रदेश को 10-0 से मात दे दी। वहीं पंजाब की रितू रानी हाकी एकादश को यूपी करम ने 2-0 से हराया।

सुबह एम.एम.एस स्पोर्ट्स अकादमी हरियाणा की टीम ने आंध्र प्रदेश की ध्यानचंद हाकी एकेडमी को बुरी तरह हराया। पहले हाफ के तीसरे मिनट में ही एम.एम.एस. ने पहला गोल दागकर बढ़त बना ली। इसके बाद तुरंत चौथे मिनट में दूसरा गोल कर दिया। इसके बाद एम.एम.एस का गोल करने का सिलसिला नहीं रूका। दूसरे हाफ में फिर एम.एम.एस ने दो गोल कर दिया, जबकि तीसरे हाफ में चार गोल किये और ध्यानचंद की टीम एक गोल भी नहीं कर सकी। चौथे हाफ में दो गोल कर एम.एम.एस ने 10-0 से मैच को जीत लिया।

वहीं दूसरा मैच पंजाब की ही दो टीमें रायल हाकी एकेडमी और राउंड ग्लास पंजाब के बीच हुआ, जिसमें राउंड ग्लास ने पांच-शून्य से मैच को जीता। तीसरा मैच कोलकाता की ग्रास रुट हाकी और तमिलनाडू की नीलगिरी हाकी एकादश के बीच हुआ, जिसमें तमिलनाडु की नीलगिरी ने मैच को 2-0 से जीत लिया। तमिलनाडु भास्करन हाकी एकेडमी और राजस्थान की एमयूपीएस के बीच मुकाबला तीन-तीन से बराबर पर रहा। यूपी करम ने पंजाब की आर. आर. हाकी एकेडमी को दो-शून्य से हराया। रविवार को इस टूर्नामेंट में चार मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा के कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कही यह बात

इसे भी पढ़ें: अच्छे राजनेता आएंगे तो देश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा: अनिल विज

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed