फर्जी पुलिसकर्मी ने 12 महिला सिपाहियों से किया दुष्कर्म और ठगी, आरोपी प्रमोशन का दिखाता सपने, होटल में बनाता था संबंध

Fake Police Personnel arrest

बरेली, बीएनएम न्यूज: यूपी के बरेली में एक ऐसा जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़ा है जिसके बिछाए जाल में खुद वर्दी वाली महिलाएं ही फंसती चली गईं। वो भी एक दो नहीं बल्कि 12 महिला पुलिसकर्मी। इस शातिर अपराधी का नाम है राजन वर्मा इसके कारनामों की परते जब खुली तो पुलिस हैरान रह गई।

जांच में यह बात सामने आई है कि राजन ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इन महिला कर्मियों को अपने चंगूल में फंसाया और फिर इनके साथ न केवल नाजायज संबंध बनाए बल्कि इनसे लाखों रुपये भी ऐठें। हालांकि इसे पाप का घड़ा भी एक महिला कर्मी ने ही खोला, जिसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

सजातीय सिपाहियों को बनाता था निशाना

 वह वर्मा सरनेम की महिला सिपाहियों को अपने जाल में फंसाता। उनसे कहता-तुम भी वर्मा हो, मैं भी…एक ही बिरादरी के लोग हैं, एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे क्या? मैं तुम्हारे प्रमोशन करवा दूंगा। महिला सिपाही को अपने झांसे में लेता। प्रपोज करता। शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर रेप करता था।

उसने 10 महिला कॉन्स्टेबल के साथ रेप किया। उनसे करीब 36 लाख रुपए लिए। 4 कॉन्स्टेबल उसके खिलाफ FIR दर्ज करा चुकी हैं। 5 साल से वह अयोध्या, श्रावस्ती, लखीमपुर, कानपुर और बरेली की महिला पुलिसकर्मियों को टारगेट कर रहा था।

इसलिए बनाता था महिला पुलिसकर्मियों को निशाना 

लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के शख्स ने पुलिसवालों से धोखा खाने के बाद ऐसा बदला लिया। उसने 12 महिला सिपाहियों को एक-एक कर अपने जाल में फंसाया और उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपये ऐंठता चला गया। बरेली के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ जब राजन ने यही हरकत की तो उसने सबक सिखाने की ठान ली। महिला सिपाही ने राजन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्दी में रहता था राजन

सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। उसके खिलाफ लखीमपुर में पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई महिला पुलिसकर्मियों को धोखा दिया है लेकिन एफआईआर बरेली की महिला सिपाही ने ही दर्ज कराई है। उसके मोबाइल में वर्दी पहने कई फोटो मिले हैं।

यह भी पढ़ें-Nawab Singh Yadav: डीएनए जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि, बढ़ीं सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें

असली पुलिस वाले भी खाते रहे गच्चा

पांच वर्ष पहले पुलिस भर्ती के नाम पर ठगे गए राजन वर्मा ने ऐसा जाल फैलाया कि असली पुलिस वाले भी गच्चा खाते रहे। आठवीं पास आरोपित वर्दी पहनकर हूबहू पुलिस वाले हावभाव दिखाकर सजातीय महिला सिपाहियों को निशाना बनाने लगा। शादी का वादा कर उनका भरोसा जीतता, दुष्कर्म करता और घर बसाने-बनाने के सपने दिखाकर लाखों रुपये ठग लेता।

चार महिला सिपाहियों ने दर्ज कराया एफआइआर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, मुरादाबाद में चार महिला सिपाही उसके विरुद्ध दुष्कर्म, ठगी की प्राथमिकी करा चुकीं, लेकिन पकड़ में नहीं आया। बरेली में भी उसने यही घटनाक्रम किया, तब मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने 10 वारदात स्वीकारी हैं, जिनमें पांच महिला सिपाहियों ने लोकलाज के कारण कार्रवाई नहीं की।

अयोध्या में खुद हुआ था ठगी का शिकार

लखीमपुर के मिदनिया गढ़ी निवासी राजन वर्मा पेठा बनाने की फैक्ट्री चलाता है। कारोबार के सिलसिले में अयोध्या जाना होता था। इसी दौरान 2019 में सुनील गुप्ता से परिचय हुआ। सुनील ने खुद को पुलिस वाला बताकर नौकरी का झांसा देकर राजन से पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि उससे ठगी हुई है, तब थाने में शिकायत कर कुछ रुपये वापस लेकर लौट गया। इस दौरान वह तीन महीने तक सुनील के साथ अयोध्या पुलिस लाइंस में रहा।

यह भी पढ़ेंः Prayagraj Sex Racket : गैरकानूनी तरीके से देश में रह रही थी युगांडा की महिला, स्पा सेंटर में फर्जी नाम से कर रही थी काम

महिला सिपाही से किया दुष्कर्म

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अयोध्या पुलिस लाइंस में रहने के दौरान राजन ने एक महिला सिपाही से दुष्कर्म किया। उस समय कार्रवाई की नौबत आने पर शादी कर ली थी। बाद में महिला सिपाही को असलियत पता चली तो दूरी बना ली। इस बीच राजन के कई पुलिसकर्मियों से संपर्क हो चुके थे। वह उनकी परिचित सजातीय महिला सिपाहियों से घनिष्ठता बढ़ाने लगा।

महिला सिपाहियों से ऐसे बढ़ाता था संपर्क

सोशल मीडिया के सहारे भी महिला सिपाहियों से परिचय करता। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता, उनसे रुपये ऐंठता था। उसके विरुद्ध पहली प्राथमिकी 2021 में मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में हुई। दूसरी प्राथमिकी लखीमपुर खीरी के मितौली थाना में वर्ष 2022 में, तीसरी प्राथमिकी भी इसी वर्ष इसी थाने में हुई। चौथी प्राथमिकी श्रावस्ती के भिंगा थाने में हुई।

महिला सिपाहियों से दुष्कर्म के बाद ऐंठता था रुपये

कुछ समय पहले उसने बरेली में तैनात महिला सिपाही को झांसे में ले लिया। उसने कहा कि शादी के बाद रहने के लिए मकान खरीदेंगे, इस बहाने धीरे-धीरे वेतन व लोन के 30 लाख रुपये ले लिए। दुष्कर्म भी किया। महिला सिपाही के अनुसार, राजन अपनी तैनाती लखीमपुर खीरी में बताता था। कभी-कभी वर्दी पहनकर बरेली में मिलने आता था। वह लगातार रुपये ऐंठता जा रहा था और शादी के नाम पर टालमटोल कर रहा था। शक होने पर लखीमपुर खीरी जिले के परिचित पुलिसकर्मियों से जानकारी जुटाई तब पता चला कि वह धोखा दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ में युवती से स्कॉर्पियो में गैंगरेप, बेहोशी की हालत में होटल ले आकर भी किया दुष्कर्म

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed