कूनो में फिर गूंजी किलकारी, मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया, देखें- VIDEO

कूनो, BNM News: कूनो नेशनल पार्क मध्य प्रदेश से खुशखबरी आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग की टीम बेहद खुश है। इस संबंध में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। साथ ही चीता गानिनी और उसके शावकों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। भूपेंद्र यादव ने अपने पोस्ट में कहा, 5 साल की मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। देश की धरती पर ये चौथा और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला कुनबा है।

वन मंत्री ने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 हो गई है। उन्होंने वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को चीतों के लिए उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित कराने के लिए बधाई दी है।

बता दें कि कूनो में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से दो चरणों में कुल 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से सात की मौत हो चुकी है। अब शावकों की संख्या कूनो में 13 हो गई है, जो कि 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट के लिए बड़ी उपलब्धि है। कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 13 वयस्क और 13 शावक मौजूद हैं। यानी अब कुल 26 चीते हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः कब होगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की क्या है तैयारी? जानें- पूरी डिटेल्स

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed