त्रिची में एयर इंडिया प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग: हाइड्रोलिक फेल के बाद 3 घंटे तक आसमान में रही प्लेन

एयर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। शुक्रवार की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 पर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर AXB 613 में 141 पैसेंजर और क्रू मेंबर सवार थे। खराबी का पता चलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा था।

वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 से समझें आसमान में कैसे चक्कर लगा रहा था विमान

एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा- सामान्य लैंडिग हुई सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट IX 613 सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गई है। DGCA हालात पर नजर रखे हुए है। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट सामान्य तरीके से लैंड कर चुकी है।

फ्लाइट के अंदर की तस्वीर।

जानकारी के मुताबिक, पायलट की तरफ से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी। साथ ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीम को भी तैयार रखा गया था। पूरे एयरपोर्ट स्टाफ को अलर्ट रखा गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से लैंडिंग का ऐलान होते ही तय प्रक्रिया के मुताबिक इसकी लैंडिंग कराई गई।

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed