Delhi CM Atishi Oath: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, जानें- मंत्रिमंडल में कौन-कौन पांच चेहरे

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः  Delhi CM Atishi Oath Ceremony : अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 5 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली।

बता दें कि केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाली आम आदमी पार्टी की आतिशी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद तीसरी महिला नेता होंगी।

आतिशी ने आम आदमी पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वह 2013 में चुनावी डेब्यू करने वाली आम आदमी पार्टी का पहला मैनिफेस्टो तैयार करने वाली घोषणापत्र मसौदा समिति की भी सदस्य रहीं और शुरुआती दिनों में पार्टी की नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता के रूप में भी आतिशी ने प्रमुख मंचों पर मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा।


आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. उनके साथ 5 मंत्री भी शपथ ग्रहण कर रहे हैं. पांच में से चार गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन पुराने चहरे हैं. कैबिनेट में नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर के विधायक मुकेश कुमार अहलावत को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

दिल्ली की तीसरी महिला CM बनीं आतिशी

आतिशी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनसे पहले बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आतिशी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।

उनसे पहले बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। कांग्रेस की शीला दीक्षित 1998 में दिल्ली की सीएम बनी थीं। वह 15 साल और 25 दिन तक इस पद पर बनी रहीं। जबकि बीजेपी की फायरब्रांड नेता रहीं सुषमा स्वराज 1998 में केवल 52 दिनों के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं।

2020 में पहली बार बनीं विधायक

आतिशी ने वैसे तो चुनावी राजनीति में कदम पहले ही रख दिया था, लेकिन वह पहली बार 2020 में विधायक निर्वाचित हुई थीं। आतिशी 2020 के दिल्ली चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं। 2023 में आतिशी को पहली बार केजरीवाल कैबिनेट में जगह मिली और उनको उस शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई जिसके लिए वह बतौर सलाहकार मनीष सिसोदिया के साथ काम कर चुकी थीं। केजरीवाल ने जेल में रहते करीब एक महीने पहले ही स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के लिए भी आतिशी के ही नाम का प्रस्ताव एलजी से किया था। हालांकि एलजी ने कैलाश गहलोत को यह दायित्व सौंपा था।

यह भी पढे़ंः राष्ट्रपति ने आतिशी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed