Ayodhya Ram Mandir: फिर रामलला के दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्‍चन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोबारा लगाई अयोध्‍या में हाजिरी

Amitabh Bachchan In Ayodhya 1

अयोध्या में राम लला के दर्शन करते अमिताभ बच्चन।

अयोध्या, BNM News : कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने आए सदी के महानायक फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रामलला का दर्शन पूजन किया। उन्हें रामजन्मभूमि परिसर के विशेष मार्ग से मंदिर तक ले जाया गया, जहां रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित अनेक सदस्यों ने उनकी अगवानी की। यद्यपि इस दौरान उनके प्रशंसकों को मायूस होना पड़ा। वे उनकी झलक पाने के लिए रामजन्मभूमि मार्ग के नुक्कड़ पर डटे थे, लेकिन अमिताभ बच्चन को परिसर के 11 नंबर द्वारा से प्रवेश करा दिया गया। यह जानकारी पाने के बाद उनके प्रशंसक धीरे-धीरे वापस लौट गए।

भीड़ नियंत्रण के उपाय में जुटा पुलिस प्रशासन

रामलला का दर्शन करने के उपरांत वह मंडलायुक्त गौरव दयाल का आवास पहुंच गए हैं। दोपहर साढ़े तीन बजे फिल्म अभिनेता सिविल लाइन स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करेंगे। सिविल लाइन में भी बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक एकत्र हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन भीड़ नियंत्रण के उपाय में जुट गया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन

आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अमिताभ बच्चन भी आए थे। वह मनोरंजन, खेल और राजनीति के क्षेत्रों से उन हजारों मेहमानों में शामिल थे जिन्हें आमंत्रित किया गया था। उस दिन उनके साथ उनके बेटे, एक्टर अभिषेक बच्चन भी थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मंदिर में राम लला की मूर्ति की झलक भी शामिल थी।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में बिग बी का पोस्ट

 

अपने ब्लॉग में उन्होंने इसे दिव्य आत्मा की प्रासंगिकता से भरा दिन कहा। उन्होंने लिखा, ‘दिव्य भावना की प्रासंगिकता से भरा एक दिन..अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापस..महिमा, उत्सव और आस्था की आस्था..श्री राम के जन्म पर मंदिर की प्रतिष्ठा में डूबा हुआ.. इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता.. क्योंकि आस्था का कोई वर्णन नहीं होता।’

अयोध्या में अमिताभ बच्चन की जमीन

 

राम मंदिर अभिषेक से पहले अमिताभ ने अयोध्या में सेवेन स्टार एन्क्लेव में एक जमीन खरीदी थी। यह कथित तौर पर 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट है और राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर है।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed