Ayodhya Ram Mandir: रामभक्त दिल खोलकर लुटा रहे खजाना, 4 दिन में ही बरसा रिकॉर्ड चढ़ावा

अयोध्या, BNM News: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए देश- विदेश से आने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भारी ठंड के बाद भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं और मंदिर में बढ़-चढ़कर दान भी कर रहे हैं। पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ पांच लाख लोगों ने राम मंदिर के दर्शन किए। इन रामभक्तों ने रामलला पर पैसों की बारिश कर दी है। राम मंदिर के लिए देश से ही नहीं विदेश से भी छप्पर फाड़कर चंदा आ रहा है। भक्तों ने रामलला को अरबपति कर दिया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को रामभक्तों ने 3 करोड़ 17 लाख का दान देकर रिकॉर्ड बनाया है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिल रहा दान

 

उसके बाद रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ही राम मंदिर में दान लिया जा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से समझते हैं कि अब तक कितना दान मिला है। रामलला दर्शन के प्रथम दिन 2 करोड़ 90 लाख, 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख, 25 जनवरी को 8 लाख 50 हजार, वहीं गणतंत्र दिन 26 जनवरी को एक करोड़ 15 लाख रुपए दान में मिले हैं।

दिन            दान

 

23 जनवरी        2 करोड़ 90 लाख
24 जनवरी        2 करोड़ 43 लाख
25 जनवरी        8 लाख 50 हजार
26 जनवरी        एक करोड़ 15 लाख रुपए
4 दिन में            7 करोड़ 8 लाख रुपए

चार दिन में 7 करोड़ 8 लाख रुपये मिले हैं। अगर इसमें प्राण प्रतिष्ठा के दिन मिले 3 करोड़ 17 लाख जोड़ लें जो 10 करोड़ 25 लाख होते हैं।

लाखों भक्तों ने किए दर्शन

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही लोगों के लिए खोले जाने के बाद से ही राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। राम मंदिर के बाहर भारी संख्या में लोग लाइन में खड़े नजर आए। इस दौरान श्रद्धालु ऊर्जा का संचार करने के लिए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए दिखे। रामलला को 27 जनवरी को 3 बजे तक लगभग 75 हजार राम भक्तों ने राम लला का दर्शन किए हैं।

इसे भी पढ़ें: पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का जोरदार स्वागत, खूब झूमे-नाचे युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed