Ayodhya Ram Mandir: रामलला की मूर्ति ने झपकाई पलकें, AI का कमाल देख लोगों का दिल खुश हो गया, Video Viral

अयोध्या, BNM News। Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम मोदी ने विधिपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लेकर राम मंदिर का भव्य उद्घाटन किया गया। सभी स्थानों पर दिवाली जैसी रौनक दिखी। लोगों ने राम का जयकारा लगाया, लोगों ने भारी मात्रा में पटाखे छोड़े। सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र इन दिनों रामलला की मूर्ति बनी हुई है, जिसके पट प्राण प्रतिष्ठा के ठीक पहले खोले गए।
भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति मनमोहक
श्रीराम लला के गर्भ गृह में लगी भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति बेहद मनमोहक है। 51 इंच की इस मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। इस वीडियो में रामलला अपनी पलकें झपकाते नजर आ रहे हैं। भगवान राम का मन मोह लेने वाली छवि नजर आ रही है। उनका यह जीवंत रूप देख आप दंग रह जाएंगे और उनके प्रति आंखें नम हा जाएंगी।
बालक राम की मूर्ति
प्राण प्रतिष्ठा की गई भगवान राम की नई मूर्ति को बालक राम के नाम से जाना जाएगा। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहे पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि नई मूर्ति का नाम बालक राम रखने का कारण यह है कि प्रभु एक बच्चे की तरह दिखते हैं, जिनकी उम्र 5 साल है।
मंत्रमुग्ध रह गए लोग
लोगों ने पहले जब इस वीडियो को देखा तो वो मंत्रमुग्ध रह गए। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ कि ये कैसे हो रहा है। उसकी असल सच्चाई हम आपको बताते हैं। दरअसल, इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के माध्यम से बनाया गया है।
Now who did this? 🤩🙏 #Ram #RamMandir #RamMandirPranPrathistha #RamLallaVirajman #AyodhaRamMandir #Ayodha pic.twitter.com/2tOdav7GD6
— lakshmi (@happymi_) January 22, 2024
वायरल हो रहा वीडियो
बिना सच्चाई जानें पहली बार इस वीडियो को देखने के बाद जाहिर है कि उस मूर्ति की मासूमियत से लोग हैंरान हैं। इस पोस्ट को अब तक 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। X के @happymi_ हैंडल पर इसे शेयर किया गया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि हमारे रामलला और भी अधिक मासूम और दिव्य लग रहे हैं। इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद।
भावुक हो गए राम!
एक और शख्स ने लिखा है- जिसने भी यह किया है, उसका धन्यवाद। एक यूजर ने लिखा है कि मैं इसके लिए नहीं तैयार था। मेरा दिल जोरों से धड़क उठा। देख कर ऐसा लग रहा जैसे राम जी भावुक हो गए हैं।