Ayodhya Ram Temple: कंगना रनौत ने जोर-जोर से लगाए जय श्री राम के नारे, फैंस बोले- शेरनी दहाड़ रही
अयोध्या, BNM News: Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। महाराष्ट्र में तो इस खास दिन के लिए पब्लिक हॉलिडे घोषित कर दिया गया। आज पूरे देश में त्योहार सा माहौल है। देशभर में लोगों ने अपने-अपने घरों को लाइट्स और फूलों से सजाया है। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में कई बॉलीवुड सितारे अयोध्या पहुंचे।
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जैकी श्रॉफ, कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना समेत कई अन्य स्टार यहां मौजूद रहे। इस बीच राजपाल यादव का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे हाथ में जय श्री राम का झंडा लिए उछल-उछल कर नाचते और खुशी मनाते दिखे। ऐसे में अब अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
राम की भक्ति में लीन कंगना रानौत
अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन से कंगना रानौत बहुत खुश हैं। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का समापन हुआ, कंगना अपनी खुशी रोक नहीं पाईं और जोर-जोर से जय श्रीराम का जयकारे लगाने लगीं। ‘क्वीन’ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से वीडियो शेयर किया है। राम मंदिर में ‘तेजस’ एक्ट्रेस कंगना रनोट ने एक खास आउटफिट पहना था, जो कई मायनों में उनकी राम भक्ति को जाहिर कर रहा था। कंगना ने कार्यक्रम में आईवरी कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर स्वास्तिक का डिजाइन था। सबसे खास उनका ब्लाउज था। कंगना के ब्लाउज के बाजू में गोटा-पट्टी से मूर्ति का डिजाइन बनाया गया है। साथ ही किनारों पर स्वास्तिक बना है।
Ram aa gaye 🚩 pic.twitter.com/I880rco1Sd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 22, 2024
कंगना रनौत का ये वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया गया है। वीडियो में कंगना जोर-जोर से जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आ रही हैं। कंगना पूरे जोश के साथ भगवान श्री राम के नाम के नारे लगा रही हैं। इससे पहले कंगना का एक और वीडियो खूब चर्चा में आया था, जिसमें में अयोध्या मंदिर के परिसर में साफ सफाई करती नजर आई थीं।कंगना के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर जमकर रिएक्शन आए हैं।