Azamgah News: आजमगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता श्रीराम लला के दर्शन और रामभक्तों की सेवा के लिए पहुंचे अयोध्या

आजमगढ़, BNM News। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारी संख्या में देशभर से राम भक्तों का आना जारी है। ऐसे में उनकी सेवा और देखभाल के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई जा रही है। इसी कड़ी में आजमगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रीराम जन्मभूमि नगरी अयोध्या में सेवा कार्य एवमं विभिन्न स्थानों से आए हुए रामभक्तों को दर्शन कराने के लिए अयोध्या धाम रवाना किया। ये लोग कुछ दिन अयोध्या में रुकेंगे और आने वाले राम भक्तों की सेवा में अपना समय देंगे। फिलहाल ये लोग अयोध्या पहंच चुके हैं।

रामभक्तों को नहीं आने देंगे कोई परेशानी

जिला मंत्री आनंद सिंह और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हमें अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन का मौका मिला है, इसके लिए हम उनके आभारी हैं। यहां आने वाले राम भक्तों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे। उनकी हर मुश्किल दूर करेंगे। अपना ज्यादा से ज्यादा समय सेवा कार्य में देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में जिला मंत्री आनंद सिंह के अलावा श्रीकृष्णा सिंह, अवनीश मिश्र, अश्विनी सिंह, आदित्य सिंह और जयवंत यादव शामिल हैं। कुछ दिनों के बाद अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी यहां आएंगेे।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed