Azamgarh News: ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर तैयारी, मोदी- योगी सरकार की उपलब्धियों की देंगे जानकारी

आजमगढ़, BNM News: लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। भाजपा ‘गांव चलो अभियान’ शुरू करने जा रही है, जो 4 से 11 फरवरी तक चलेगा। ‘गांव चलो अभियान’ के तहत शनिवार को आजमगढ़ जनपद में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले की सभी 22 मंडल शामिल हैं। इसके तहत मुबारकपुर विधानसभा के सठियाव मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सभी बूथों पर एक प्रवासी एक संयोजक लगाया गया। इसमें एक हजार की जनसंख्या पर एक प्रवासी संयोजक बनाया गया।
मोदी- योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे भाजपा कार्यकर्ता
इस बारे में जानकारी देते हुए मुबारकपुर विधानसभा के प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि गांव चलो अभियान में भाजपा कार्यकर्ता कार्यकर्ता 24 घंटे तक गांव में प्रवास करेंगे और बूथ स्तर की बैठक से लेकर गांव तक के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। इसमें मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाएंगे। साथ ही योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके तहत आजमगढ़ जिले के 22 मंडपों में बैठक का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सभी बूथों पर एक प्रवासी एक संयोजक लगाया गया। इसमें एक हजार की जनसंख्या पर एक प्रवासी संयोजक बनाया गया।
गांव के सभी घरों पर दस्तक देंगे कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अब ‘गांव चलो अभियान’ चलाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय की गई है। कार्यकर्ताओं को एक-एक गांव में प्रवास करने के लिए भेजा जाएगा, जो बूथ स्तर की बैठक करेंगे। इसके बाद 24 घंटे के प्रवास के दौरान गांव के सभी घरों पर दस्तक देंगे। साथ ही गांव के संभ्रातजनों ने संवाद करेंगे। लोगों को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने पक्ष में बात रखेंगे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद प्रजापति, वर्तमान अध्यक्ष रामवचन चौहान, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जिला इंद्रेश चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इस्माइल फारूखी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौदागर भारती एवं बूथ पर लगाए गए प्रवासी एवमं संयोजक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन