Bharat Bandh: किसान संगठनों ने बुलाया भारत बंद; दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें- कहां- क्या बंद रहेगा

एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया

नई दिल्ली, BNM News: Bharat Bandh Update News: किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। एमएसपी की गारंटी के साथ 11 अन्य मांगों को लेकर किसान फिर एक बार प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र के सामने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए किसान संगठनों ने आज यानी की 16 फरवरी को सुबद छह बजे से शाम के चार बजे तक (Kisan Andolan Bharat Bandh)भारत बंद का एलान किया है। उधर, तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति ने चंडीगढ़ में किसान नेताओं से बातचीत की। यह दोनों पक्षों के बीच तीसरे चरण की बातचीत थी। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब में कई जगहों पर चार घंटे के लिए रेल रोको अभियान चलाया। दोपहर करीब 12 बजे आंदोलन शुरू किया और कई स्थानों पर पटरियों पर बैठ गए। किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। वहीं किसानों के आंदोलन के चलते राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी है।

किसानों ने किया भारत बंद का आह्वान

भारत बंद का आह्वान किसानों के दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन के बीच आया। किसानों के इस प्रदर्शन के कारण रेल यातायात बाधित हो रही है। करीबन छह ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। इस हड़ताल के दौरान परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थानों के बंद रहने की उम्मीद है।

पंजाब के ऑटो और टैक्सी यूनियन ने भी किया समर्थन

भारत बंद के बीच पंजाब के जालंधर में टैक्सी और ऑटो यूनियन ने भी 16 फरवरी को यातायात बंद रखने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि वे भी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इस बंद का असर राजधानी दिल्ली में कम देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां 700 बाजार और औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। वहीं, इस आंदोलन का असर पंजाब में ज्यादा दिखेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा व नित्यानंद के बीच चंडीगढ़ सैक्टर-26 स्थित मगसीपा परिसर में देर रात 1:30 बजे तक बैठक चली। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने मीडिया को बताया कि संतोषजनक चर्चा रही। हालांकि, उन्होंने किसानों पर बल प्रयोग किए जाने की निंदा भी की है।

नोएडा में धारा 144 लागू

दिल्ली-एनसीआआर के प्रशासन इस बंद को लेकर काफी चौकन्ने हैं। नोएडा में इस बंद को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बंद का असर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा दिखने की संभावना है।

इन चीजों पर नहीं होगा भारत बंद का असर

आंदोलनकारी संगठन ने आम लोगों से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न करने का आश्वासन दिया है।- ग्रामीण क्षेत्र से गुजरने वाली ऐम्बुलेंस और स्वास्थ्य सेवा पर इसका असर नहीं होने की संभावना है।-समाचार पत्रों के वितरण पर नहीं होगा असर।-वैवाहिक कार्यक्रम और अन्य जरूरी स्थान पर जाने वाले लोगों को जबरन नहीं रोका जाएगा।-ग्रामीण इलाकों पर गुजरने वाले हाईवे को आंदोलनकारियों की ओर से अवरुद्ध करने से इसका असर लंबी दूरी पर जाने वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं।

भारत बंद का इन सेवाओं पर हो सकता है असर

किसान मोर्चा के आह्वान पर पर शुक्रवार को होने वाले भारत बंद के असर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा व ग्रामीण क्षेत्रों कार्य बंद रहेंगे।- खेतों में होने वाले कार्य प्रभावित होने से बाजारों में आने वाली सब्जी और फल की सप्लाई पर असर हो सकता है।- अनाज मंडी में आने वाले गेहूं,चावल और अन्य अनाज मंडी में नहीं पहुंच पाएंगे।- ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से शहरी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचने वाले कर्मचारी को दिक्कत हो सकती है।- दूध की सप्लाई पर असर हो सकता है।

हरियाणा के सभी टोल आज 3 घंटे के लिए टोल फ्री रहेंगे

किसान आंदोलन को लेकर आज हरियाणा में भी इसका पूरा असर रहेगा. हरियाणा के सभी टोल आज 3 घंटे के लिए टोल फ्री रहेंगे। दोपहर 12:00 से लेकर 4:00 तक किसानों का रोड जाम राकेश टिकैत गुट रहेगा। रोडवेज कर्मचारियों ने किसानों के सहयोग में चक्का जाम का ऐलान किया है. पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी।

भारत बंद को लेकर नोएडा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

यूपी के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले भर में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। जिसमें अनधिकृत सार्वजनिक सभाओं पर रोक भी शामिल है। पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को नोएडा में किये गये यातायात परिवर्तन को लेकर आगाह किया और लोगों को असुविधा से बचने के लिए ‘जहां तक संभव हो’ मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आग्रह किया है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed