Bhiwani Fire: गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई गायों की झुलसने से मौत

नरेन्द्र सहारण, भिवानी : Bhiwani Fire: शहर के करीब दो किलोमीटर दूर देवसर मोड़ के नजदीक रविवार दोपहर के समय एक गद्दा फैक्टरी में अचानक ही आग लग गई। इस दुर्घटना में फैक्ट्री परिसर में बंधी नौ गायों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर फटने से तेज धमका भी हुआ। फैक्ट्री से धुंआ उठता देख आसपास के उद्योगों में काम कर रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर एक के बाद एक करके छह दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। लपटे इतनी भयंकर थी कि छह घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। मौके पर जुई कलां थाना पुलिस के जवान और आसपास के उद्योग इकाईयों के मजदूर व कर्मचारी मौजूद रहे।

आसपास के शहरों से भी बुलाई गाड़ियां

देवसर गांव के समीप लगी गद्दा फैक्टरी में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी करीब छह घंटे तक कड़ी मशक्कत करते रहे। गद्दा फैक्टरी के पास ही अन्य उद्योग भी चल रहे हैं, जिनमें काम करने वालों ने भी बाहर भागकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ियां भी एक के बाद एक खाली होकर रिफिलिंग के लिए वापस दमकल स्टेशन पर आती रही। ऐसे में आसपास के शहरों से दमकल की गाड़ियां बुलवाई गईं।

कर्मचारियों को नहीं हुआ नुकसान

 

गद्दा फैक्ट्री ढिगावा निवासी नीतीश कुमार है। फैक्ट्री में हुई दुर्घटना से भी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। रविवार के कारण फैक्ट्री में बहुत कम कर्मचारी आए हुए थे, बाकी कर्मचारी जैसे ही पता चला आग लगने का जानकारी मिली। सभी अपनी जान बचाकर फैक्ट्री से बाहर भाग गए।

करीब दो किमी तक फैला धुआं

 

दो किलोमीटर तक फैला धुएं के कारण आसपास की फैक्ट्री में भी हड़कंप मच गया। गद्दा फैक्ट्री में लगी आग इतनी तेजी से फैली काफी धुंआ निकल रहा था। करीब दो किलोमीटर तक तेज हवा के कारण फैला धुआं मानो आसमान में काले बादल छा गए हों। पूरे इलाके में धुआं ही धुआं हो गया। सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के भी
कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

छह घंटे पर पाया आग पर काबू

रविवार दोपहर 12 बजे से पहले आग लगी थी। 15 दमकल की गाड़ियों ने लगातार छह घंटे कड़ी मशक्कत कर कर काबू पाया। आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। अनुमानित फैक्ट्री पूरी तरह से तहशनहस हो चुकी है।

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed