Lucknow Accident: लखनऊ में बड़ा हादसा, झोपड़ी में घुसा डंपर, दंपती और उनके दो बच्चों की मौत

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः लखनऊ में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक परिवार पर पलट गया। हादसे में 4 की मौत हो गई। 8 महीने की गर्भवती पत्नी का पेट फट गया। पति और 2 बच्चों की भी जान चली है। परिवार में अब सिर्फ 7 साल की बच्ची बची है।

हादसा अयोध्या हाईवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई। मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी।

बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर थे। वह अयोध्या हाईवे किनारे झोपड़ी डालकर पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी(13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। बीती रात पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब एक बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। केवल वैष्णवी बची।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार किया। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं। उनके भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।

मौरंग के नीचे दब गया परिवार

उमेश के भतीजे धरम सिंह ने बताया कि देर रात भतीजी वैष्णवी की चीख सुनकर बाहर आया तो देखा झोपड़ी पर मौरंग लदा डंपर पलटा था। सभी उसके नीचे दबे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह मौरंग और डंपर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। उमेश पिछले 12 महीने से यहां पर टाइल्स, मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था।

ड्राइवर ने छिपकर बचाई जान

पुलिस ने बताया, डंपर का ड्राइवर भी दुर्घटना में घायल हुआ है। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए छिप गया। पुलिस फोर्स के आने के बाद वह सामने आया। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर पंकज गोंडा के कर्नलगंज के ओझापुरवा का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने कहा- डंपर अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। जब तक ब्रेक लगाता डंपर पलट गया।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed