Bihar Cabinet Expansion: नीतीश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 21 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

पटना, BNM News : Bihar Cabinet Expansion: बिहार में शुक्रवार की शाम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में 21 मंत्रियों को शपथ दिलायी। भाजपा कोटे से 12 तथा जदयू से नौ मंत्रियों ने शपथ ली।

मंत्रियों की संख्या 29 हो गई

विदित हो कि महागठबंधन से अलग होने के बाद इसी वर्ष 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने राजग के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था। अब मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 29 हो गई है। इनमें भाजपा से 15, जदयू से 12, हम से एक और एक निर्दलीय मंत्री हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के जिन 12 मंत्रियों को जगह मिली हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू ने अपने उन पुराने मंत्रियों पर फिर से भरोसा किया है जो महागठबंधन की सरकार में भी मंत्री थे। जदयू कोटे से केवल एक नए नाम महेश्वर हजारी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उन्हें संजय झा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई सीट पर मंत्री बनाया गया है। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

मंत्रिमंडल में ज्यादातर नए नाम

इसी तरह भाजपा कोटे से जो एक दर्जन मंत्री बने हैं, उनमें सात नए हैं। इनमें नीतीश मिश्रा का नाम भी लिया जा सकता है क्योंकि महागठबंधन की सरकार के ठीक पहले बिहार में राजग का जो मंत्रिमंडल था, उसमें नीतीश मिश्रा शामिल नहीं थे। वहीं हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, डा. दिलीप जायसवाल, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता व संतोष कुमार सिंह ने भी कभी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार में मंत्री के रूप मे काम नहीं किया है। वहीं, भाजपा के जिन एक दर्जन चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली उनमें पांच तो हाल तक नीतीश कुमार के साथ मंत्री के रूप में काम कर चुके है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से डा. संतोष सुमन तथा सुमित कुमार सिंह निर्दलीय मंत्री हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: कल होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed