Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार जीते, 129 का समर्थन; तेजस्वी यादव के साथ राजद MLA ने किया वॉकआउट

Tejaswi Yadav Nitish

पटना, BNM News: Bihar Floor Test: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह के बाद विधानसभा में वोटिंग कराई गई। सत्ता पक्ष के समर्थन में 129 वोट पर पड़े। राजद समेत महागठबंधन ने वॉकआउट का रास्ता अपनाया। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन वो कोशिश सफल नहीं हो पाई। सरकार के पास पहले 128 विधायक थे। वोटिंग से पहले भाजपा विधायक रश्मि वर्मा, भागीरथी देवी भी सदन पहुंच गए। उनके साथ मिश्रीलाल यादव भी थे। वहीं इनसे पहले जदयू विधायक बीमा भारती भी सदन पहुंच गईं।

नीतीश कुमार के संबोधन के समय राजद विधायकों का हंगामा

विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के वक्त जब सीएम नीतीश कुमार संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर नीतीश कुमार गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा यह लोग मुझे बोलने देना नहीं चाहते हैं आप वोट करवाइए। इसके बाद तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ सदन से वॉक आउट कर गए।

तेजस्वी ने जदयू खेमे में गए तीन विधायकों को भी संबोधित किया

सदन को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने जदयू खेमे में गए तीन विधायकों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जी आप इतने साल राजद के साथ रहे, मैं आपका धन्यवाद देता हूं। चेतन आनंद मैने छोटे भाई समान हैं। जब कोई दल इन्हें टिकट नहीं दे रहा था, तब राजद ने इन्हें टिकट दिया और विधायक चुने गए। हमने इन्हें इनके पिता के गुण पर नहीं बल्कि इनके गुण के आधार पर साथ लाया था। नीलम जी आप महिला हैं, हम आपका सम्मान करते हैं। जो भी बातें हुई हैं, अगर नहीं पूरा होता तो हमें याद कीजिएगा।

नीतीश जी, आपको इतिहास याद रखेगा

सदन से बाहर निकले कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा कि ऐसा भी मौका आता है, जब जीत में भी हार दिखती है। आप जीत तो गए, लेकिन आपकी निगाहें शर्म से झुकी हैं। एनडीए सरकार केवल विरोधाभास से भरी हुई है। भाजपा के इतिहास के बारे में तो नीतीश कुमार ने कई बार कहा है कि यह देश बदल देंगे। लेकिन, आप हमेशा बदलते रहे हैं, आपको इतिहास याद रखेगा।

इसे भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में शह-मात का खेल, आंकड़े जुटा रहे दल; कई विधायक अब भी ‘लापता’

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed