Bihar News: भैया की साली से लव-अफेयर, फिर पकड़ौआ शादी; आखिर में बिछ गई लाशें

बेगूसराय, BNM News : Bihar News: बिहार में पकड़ौआ विवाह का दर्दनाक अंत हुआ। लव-अफेयर के बाद जबरन शादी का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के बाद लड़की को लड़के के घर पहुंचाने गए दुल्हन, उसके भाई और पिता को लड़के और उसके परिजनों ने गोलियों से छलनी कर दी। आशंका जताई जा रही है कि लड़के पक्ष की ओर से चलाई गई गोली से ही लड़के का भाई भी घायल हुआ है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर गांव की घटना है। मृतकों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के श्रीनगर छर्रापट्टी गांव निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, उनके बेटे राजेश कुमार और 22 वर्षीय बेटी नीलू कुमारी के रूप में की गई है। दो साल पहले हुई एक जबरिया शादी के बाद जब लड़की पक्ष के लोगों को भनक लगी कि लड़के की दूसरी शादी की तैयारी चल रही है। दुल्हन को लेकर जब लड़की के पिता और भाई उसकी ससुराल पहुंचे तो दरवाजे पर ही तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से आई तस्वीरों से लगता है कि ससुराल में घर के बाहर दरवाजे पर ही विवाद के बीच हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

भैया की साली से अफेयर के बाद पकड़ौआ शादी

बताया जाता है की मृतका नीलू की बड़ी बहन की शादी गोविंदपुर गांव के संजय यादव के परिवार में हुई थी। इस शादी के बाद नीलू का भी वहां आना-जाना था। इसी बीच नीलू का संजय यादव के छोटे बेटे हिमांशु यादव उर्फ मान सिंह से प्रेम हो गया। लव-अफेयर के चक्कर में डेढ़ साल पहले दोनों पकड़े गए थे। लड़की के परिवार वालों ने नीलू और हिमांशु की जबरिया शादी करा दी थी। शादी के बाद लड़का पक्ष संजय यादव और उनके बेटे हिमांशु कुमार लड़की को रखने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच डेढ़ साल से विवाद चल रहा था।

तीनों को देखते ही फायरिंग

विवाहिता, उसके पिता और भाई को आता देख गुस्से में संजय यादव के पुत्र ने गोलीबारी शुरू कर दी। विवाहिता, उसके पिता और भाई को घर के बाहर ही गोलियों से छलनी कर दिया गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी पहुंचे हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  UP Police Exam: पुलिस पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले 8 लोग गिरफ्तार, परीक्षा से पहले भी साल्वर गैंग पकड़ा गया था

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed