Bihar Politics: ललन सिंह को हटाकर नीतीश कुमार ने जदयू को डूबने से बचाया : गिरिराज सिंह

लखीसराय, BNM News : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। लालू अपने बेटे तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। नीतीश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह को हटाकर जदयू को डूबने से बचा लिया है। राजद को सत्ता पाने के लिए कुछ विधायक कम है। ऐसे में विजेंद्र प्रसाद यादव एवं ललन सिंह का राजद से संपर्क में नाम आना ऐसा लग रहा है नीतीश अब कुछ दिनों के मुख्यमंत्री हैं।

आइएनडीआइए भ्रष्टाचारियों का समूह

यह बातें उन्होंने रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा व मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय संसदीय क्षेत्र के शाम्हो में कहीं। गिरिराज सिंह बिहार में बेगूसराय के सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए भ्रष्टाचारियों का समूह है। नीतीश का इस गठबंधन में संयोजक पद समाप्त हो गया है। विधानसभा के अंदर नीतीश ने काम सूत्र पर व्याख्यान देकर देश की महिलाओं का अपमान किया। इस दौरान लखीसराय जिले में गोकुल नंदन कांप्लेक्स के समीप लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने केवल तुष्टीकरण की राजनीति की थी

उन्होंने कहा कि देश पूर्ण बहुमत की सरकार और एक मजबूत प्रधानमंत्री चाहता है, जो भाजपा और नरेन्द्र मोदी ही हैं। आज भारत के प्रधानमंत्री से सभी शक्तिशाली देश हाथ मिला रहे हैं। नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में एक तरफ जहां देश चंद्रमा पर पहुंचा है वहीं दूसरी ओर धरातल पर भी प्रत्येक दिन 40 किलोमीटर सड़क निर्माण हो रहा है। देश का विकास हुआ है। दुनिया में भारत की पहचान सांस्कृतिक विरासत और वैभव है। हजारों साल पहले मुगल एवं सैकड़ों साल पहले अंग्रेजों ने देश की संस्कृति के साथ बुरा हाल किया। आज हजारों साल बाद अयोध्या में राम मंदिर जगमगा उठा है। अब तक कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने केवल तुष्टीकरण की राजनीति की थी।

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed