जौनपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

जौनपुर, BNM News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर(Jaunpur) में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। भाजपा ने प्रमोद यादव (Pramod Yadav) को 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं। हालांकि इस मामले में अबतक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है। जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद यादव को गोली मारी है। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बीते बुधवार को ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था।
मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी
प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं, प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इसके पहले भी वे मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
अस्पताल में भारी संख्या जुटे भाजपाई
घटना की जानकारी होते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। बता दें कि बोधापुर गांव निवासी प्रमोद यादव के पिता राजबली यादव पुराने जनसंघी है। वह कई बार विधान सभा का चुनाव भी लड़े थे। प्रमोद यादव भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे। 2012 में भाजपा ने मल्हनी विधान सभा से टिकट दिया था।
भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद यादव
प्रमोद यादव काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। वह क्षेत्रीय राजनीति में काफी सक्रिय थे। इस बीच भाजपा ने जिला मंत्री बना दिया। तबसे वह बतौर जिला मंत्री पार्टी का काम-काज देख रहे थे। गुरुवार की सुबह बदमाशों ने घर के करीब ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्र, कृपा शंकर सिंह समेत काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस, हत्या की वजह के बारे में अभी कुछ भी बता नहीं पा रही है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन