Chandra Grahan 2024 Kab hai: होली पर इस बार चंद्र ग्रहण का साया, जानें- भारत में क्या होगा असर

नई दिल्ली, BNM News: Chandra Grahan 2024 date, time in India: फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को है, लेकिन इस बार होली के रंग में भंग पड़ने वाली है, क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। वैसे तो ग्रहण एकमात्र खगोलीय घटना है, लेकिन इसे धार्मिक शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव संपूर्ण ब्रह्मांड पर पड़ता है, इसलिए इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं 25 मार्च को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण कब लगेगा और रंगों के त्योहार पर इसका क्या प्रभाव होगा

इस साल होली 25 मार्च, सोमवार को मनाई जाएगी। इसलिए, 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस बार की होली बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि होली पर ही साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

इस वर्ष फागुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। अतः इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा इसलिए आप निश्चिंत होकर होली के त्योहार का आनंद ले सकते हैं और रंगों का आनंद ले सकते हैं। अपने पारंपरिक तौर तरीके के साथ होली का त्योहार मना सकते हैं।

होली पर साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 

हिंदी पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को चंद्र ग्रहण लगेगा। ये चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

भारत में दिखाई नहीं देगा पहला चंद्र ग्रहण

हालांकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा। इसलिए आप बिना किसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं।

कहां-कहां देखा जा सकेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष के अनुसार मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा।

यह भी पढ़ेंः हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां, बरसाना की लट्ठमार होली देखने देश- विदेश से उमड़े श्रद्धालु

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed