Chhattisgarh Naxal Attack : बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवानों का बलिदान, 14 घायल

रायपुर, BNM News। Naxal Attack Chhattisgarh: बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास मंगलवार को नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं, 14 जवान घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी।
नक्सलियों ने कैंप पर बोला हमला
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक हमला कर दिया। इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों ने बताया कि जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक हमला कर दिया। इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों ने बताया कि नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बीजापुर-सुकमा सीमा पर स्थित गांव टेकलगुडेम में आज एक नया सुरक्षा शिविर स्थापित किया गया, ताकि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। शिविर की स्थापना के बाद जब कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी की। मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल में छिपकर भाग गये।
#WATCH छत्तीसगढ़: बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी पर आईजी बस्तर, पी सुंदरराज ने कहा, "3 जवानों की शहादत हुई है। हमारे जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, हमें अभी कम से कम 6 नक्सली कैडरों को मार गिराने के दृश्य मिले हैं। घटना के… https://t.co/TzpQaIPqi9 pic.twitter.com/naZTwK8IRB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2024
नक्सलियों के साथ गोलीबारी पर आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि 3 जवानों की शहादत हुई है। हमारे जवानों ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, हमें अभी कम से कम 6 नक्सली कैडरों को मार गिराने के दृश्य मिले हैं। घटना के दौरान वे तीनों घायल हुए और फिर उनकी शहादत हो गई। हमारे 14 घायल जवानों को रायपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सभी जवानों की हालत स्थिर है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन