नवीन जिंदल स्टेज से उतरकर अपने पुराने कार्यकर्ता को गले लगा कर कहा- कैसे हो मेरे भाई?

Screenshot_20240331_142152_WhatsApp

नरेन्द्र सहारण, कलायत:हरियाणा में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी हर गांव गली, नुक्कड़,चौराहे, शहर मैं जाकर लोगों को विकास का आश्वासन दे रहे हैं। रविवार को कलायत पहुंचे कुरुक्षेत्र भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल जैसे ही अपने चुनाव के लिए प्रचार करने लगे तो उन्हें भारी भीड़ के बीच से उन्हे उनके पुराने कार्यकर्ता दिखाई दिए कार्यक्रम समापन के बाद स्टेज से उतरते ही नवीन जिंदल ने अपने पुराने कार्यकर्ता मोतीलाल कुराड़ को गले लगा लिया और कहा कैसे हो मेरे भाई? इतना कहते ही यह उनका पुराना कार्यकर्ता भाव विभोर गया और नवीन जिंदल से लिपट गद गद हो उठा।

 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे शामिल होने बाद लोगो बीच पहुंचे। भाजपा में शामिल होने व कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट मिलने के बाद को पूर्व सांसद नवीन जिंदल कलायत पहुंचे। कलायत पहुंचने पर राज्य मंत्री पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, तुषार ढांडा, सुभाष सुधा,रवि गर्ग,व कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में उनका स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह अमित शाह ने उन्हें कमल का फूल देकर कुरुक्षेत्र भेजा है। इसलिए उनका रिकार्ड मतों से लोकसभा में भेजने का हर कार्य करता का दायित्व है। लोकसभा कुरूक्षेत्र से तो कांग्रेस मैदान छोडक़र भाग गई है। जनता ने फैसला किया है कि 4 तारीख को 400 पार करके भाजपा की सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि धीरे धीरे करके ऐसा झटका मारों की विपक्ष का पता ही नहीं चले कि वह कहां गया।

नवीन जिंदल ने कहा भाजपा आना घर वापस आने जैसा

कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि काफी दिनों से उनके पास कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे थे कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं या नहीं। कार्यकर्ता उनसे कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ने के बारे में भी पूछ रहे थे। जब उन्होंने भाजपा ज्वाइन की तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सही जगह आ गए हैं।

You may have missed