मछलीशहर के बरसठी में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

बरसठी, BNM News:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मिली आरक्षण सौगात की जमकर सराहना हुई। मछली शहर लोकसभा के बरसठी के सरसरा (sarsara barsathi) में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आदरणीय अनिल राजभर जी व विशिष्ट अतिथि मछली शहर के लोकप्रिय सांसद आदरणीय वीपी सरोज जी रहे।
इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश अनिल राजभर ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए महिलाओं के विकास की बातें की। उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सभी वर्गों की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाते हुए उनके हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास औऱ सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए महिलाओं का किसी भी भेदभाव के बिना उत्थान कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैंसे कई अभियान चलाए हुए हैं। जबकि, लोकसभा और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं को आरक्षण की सौगात देकर बेहद सराहनीय कार्य किया है।

इस मौके सांसद मछली शहर बीपी सरोज ने कहा कि क्षेत्र के विकास में मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। उन्होंने क्षेत्र काराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा महिलाओं के उत्थान और क्षेत्र के विकास की बात संसद से लेकर स्थानीय स्तर तक उठाता रहता हूं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत कराया। सम्मेलन में जुटी हजारों महिलाओं की भीड़ को देख आयोजकों से लेकर भाजपा नेता पूरी तरह से गदगद नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव तिवारी, भाजपा निगोह मंडल के अध्यक्ष केपी मिश्रा, भाजपा बरसठी मंडल के अध्यक्ष हरिश्चचंद मौर्य सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान अर्चना बिंद, संजय बिंद,संतोष बिंद, डॉ आर बी चौहान, भारी संख्या में मातृ शक्ति व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सम्मेलन में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियो का हृदय से आभार व्यक्त किया।

You may have missed