Delhi Loksabha Election: रिकार्ड तोड़ना तो दूर पिछले दो चुनावों से भी कम हुआ दिल्ली में मतदान

नई दिल्ली, बीएनमएम: Delhi Loksabha Election: न्यूज सूर्य की तपिश के बीच दिल्ली वालों ने मतदान में उत्साह तो दिखाया लेकिन 47 वर्षों का रिकार्ड तोड़ना तो दूर गर्मी के कारण पिछले दो लोकसभा चुनावों के मुकाबले भी कम मतदान हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले करीब दो प्रतिशत और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 6.41 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय इसका कारण गर्मी व छुट्टियों को मान रहा है।

तापमान बढ़ना भी रहा कारण

दिल्ली में सबसे अधिक मतदान वर्ष 1977 में 71.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद दिल्ली में कभी इतना मतदान नहीं हो पाया और हमेशा राष्ट्रीय औसत से कम मतदान होता रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब 10 अप्रैल को मतदान हुआ था और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2019 में पिछला लोकसभा चुनाव 12 मई को हुआ था तब तापमान छह डिग्री सेल्सियस अधिक (39 डिग्री सेल्सियस) अधिक था। उस वक्त पिछले चुनाव से मतदान करीब साढ़े चार प्रतिशत कम रहा था। इस बार पिछले लोकसभा चुनाव के तुलना में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने पर मतदान करीब दो प्रतिशत कम हो गया। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार चांदनी चौक में सबसे कम 4.15 प्रतिशत मतदान कम रहा है।

कम वोट के ये रहे कारण

सीईओ कार्यालय का कहना है कि एक तो गर्मी अधिक थी, दूसरा बृहस्पतिवार को अवकाश था। रविवार को भी अवकाश होता है। स्कूलों में गर्मी की भी छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इस वजह से बहुत लोग शहर से बाहर चले गए हैं। इन कारणों से इस बार मतदान थोड़ा कम हुआ। ऐसे में मतदान बढ़ाना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती थी।

अन्य महानगरों के मुकाबले दिल्ली में अधिक हुआ मतदान

यदि महानगरों की बात करें तो दिल्ली में इस बार भी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद व चेन्नई के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है। मुंबई में 54.1 प्रतिशत, बेंगलुरु में 56.91 प्रतिशत, हैदराबाद 48.48 प्रतिशत व चेन्नई में 55.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिल्ली की तुलना में कोलकाता में मतदान अधिक रहा है।

दिल्ली के सातों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत

लोकसभा क्षेत्र-   वर्ष 2024     वर्ष 2019

चांदनी चौक                   58.63                     62.78
उत्तरी पूर्वी दिल्ली             62.94                      63.86
पूर्वी दिल्ली                    59.52                      61.70
नई दिल्ली                     55.47                        56.91
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली          57.86                        58.97
पश्चिमी दिल्ली                 58.68                       60.82
दक्षिणी दिल्ली                 56.45                      58.75

 

पिछले लोकसभा चुनावों में मतदान की स्थिति

वर्ष         दिल्ली में मतदान

2024          58.63
2019          60.6
2014          65.10
2009        51.85
2004        47.09
1999        43.54
1998        51.29
1996        50.62
1991        48.52
1989       54.30
1984       64.48
1980      64.89
1977        71.31

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed