Delhi News: 15 अप्रैल को तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे भगवंत मान, जेल प्रशासन ने जारी किया नया शेड्यूल

Arvind Kejriwal Bhagwant Maan

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज : Delhi News: शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच मुलाकात के लिए 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित हुई है। यह मुलाकात जेल संख्या दो के मुलाकाती जंगले पर होगी। इस दौरान जंगले पर केवल अरविंद केजरीवाली व भगवंत मान ही मौजूद रहेंगे। किसी तीसरे की मौजूदगी यहां नहीं होगी। जेल नियमावली के हिसाब से मुलाकात के लिए आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

करीब तीन घंटे तक चली बैठक

 

दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात को लेकर शुक्रवार दिन में जेल मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई। करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस व जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। पंजाब पुलिस की ओर से वहां के सहायक महानिदेशक सुरक्षा, दिल्ली पुलिस की ओर से एसीपी रैंक के दो अधिकारी व जेल के डीआइजी राजीव सिंह परिहार मौजूद थे।

जेल सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान पंजाब पुलिस की प्राथमिकता मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए जेल की सुरक्षा प्रणाली को समझने पर रहा। उन्होंने जेल के अंदर व बाहर सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी जेल प्रशासन से मांगी। जेल प्रशासन की ओर से जेल की बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली से उन्हें अवगत कराया गया। जेल प्रशासन ने उन्हें यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को मिली जेड प्लस सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं। सीआरपीएफ के जवान यहां भी जेल की सुरक्षा में तैनात हैं। यानि एक एजेंसी ऐसी है जो दोनों की सुरक्षा में है, तो इससे समन्वय का काम आसानी से होगा।

सुरक्षा का पूरा लश्कर जेल मुख्यालय में होगा खड़ा

बैठक में तय हुआ कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा वाहनों का काफिला जेल मुख्यालय तक ही उनके साथ रहेगा। काफिले में शामिल सभी वाहन यहां खड़े रहेंगे। यहां से मुख्यमंत्री को जेल के अधिकारी लेकर जेल संख्या दो जाएंगे। यहां जेल की सुरक्षा प्रणाली के बीच दोनों की मुलाकात कराई जाएगी। जेल प्रशासन को पहले ही उन वाहनों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी, जो मुख्यमंत्री के सुरक्षा काफिले में उनके साथ होंगे ताकि मुख्यालय परिसर में उनकी एंट्री हो सके।

12 से दो बजे के बीच होगी मुलाकात

दोनों मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात 12 बजे से दो बजे के बीच कभी भी हो सकेगी। समय का निर्धारण अंतिम समय में भी किया जा सकता ह।

Tag- Delhi News, Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal, Tihar Jail

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed