Dev Diwali 2024 : देवताओं की दीपावली के लिए सजी काशी, पितरों-शहीदों के नाम जलेंगे दीप, गंगा स्नान जारी

वाराणसी, बीएनएम न्यूजः Dev Diwali 2024- देवताओं की दीपावली मनाने के लिए शिव की नगरी काशी सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाट दीपों का चंद्रहार पहनेंगे तो मंदिरों से लेकर घरों की चौखट भी दीपों की रोशनी से जगमग होगी। देव दीपावली पर गंगा-वरुणा, गंगा-असि और गंगा-गाेमती के संगम पर भी दीपदान होगा।
श्रद्धालु व पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो का भी आनंद ले सकेंगे। देव दीपावली पर गंगा में उतरती आस्था की सीढ़ियों पर सनातन की ज्योति से पूरा विश्व दीप्तिमान होगा।
देश-विदेश से आए मेहमान भी जलाएंगे दीप
काशी की जनता के साथ ही देश-विदेश से आए मेहमान दीप जलाकर देवताओं के साथ देव दीपावली मनाएंगे। जनसहभागिता से काशी के घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इसमें तीन लाख से अधिक दीप गाय के गोबर से बने हुए हैं।
घाटों पर दीपों की माला पहने हुए मां गंगा का शृंगार और आरती होगी। इस अलौकिक, अप्रतिम और दिव्य दृश्य को देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक काशी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पितरकुंडा पर पितरों के नाम, रामकुंड पर रामेश्वर महादेव व भगवान राम, कंदवा में कर्दमेश्वर महादेव, ईश्वरगंगी पर देवताओं के नाम से दीप जलाए जाएंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh: A huge crowd of devotees arrive in Varanasi to take holy dip in the Ganga River, on the occasion of Kartik Purnima. pic.twitter.com/dosN2SHqNN
— ANI (@ANI) November 15, 2024
10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद
देव दीपावली पर 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़े, बोट और क्रूज पहले से बुक हो गए हैं। चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो होगा। घाट किनारे की इमारतों पर सनातन की शाश्वत कहानी जीवंत होती दिखेगी। काशी का धार्मिक इतिहास दिखाया जाएगा। पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो का भी आनंद ले सकेंगे।
राजघाट पर पहली बार 101 महिलाएं करेंगी गंगा आरती
ये वीआईपी रहेंगे मौजूद
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन