धनंजय सिंह ने इस नामी बिजनेस परिवार की बेटी से की है शादी, जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष है उनकी तीसरी पत्नी

जौनपुर, BNM News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) को अपहरण और रंगदारी केस में दोषी करार दिया है। 6 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। जदयू नेता धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) के खिलाफ धारा 364, 386, 504, 506 और 120-B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब वह इन्हीं धाराओं में दोषी करार दिए गए हैं। आइये आपको धनंजय सिंह के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं…

16 जुलाई 1975 को जन्में धनंजय सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. वह 27 साल की उम्र में साल 2002 में पहली बार निर्दलीय यूपी विधानसभा चुनाव लड़े थे और जीते। इसके बाद 2007 में जदयू के टिकट पर विधायक बने। 2009 में बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और अच्छे-खासे वोट से जीतकर संसद में पहुंचे।

धनंजय सिंह ने की तीन शादियां

धनंजय सिंह की निजी जिंदगी भी बहुत दिलचस्प रही है। उन्होंने कुल तीन शादियां कीं। पहली पत्नी ने शादी के करीब 9 महीने बाद ही संदिग्ध परिस्थियों में सुसाइड कर लिया था। फिर डॉक्टर जागृति सिंह से दूसरी शादी की। डॉक्टर जागृति अपनी नौकरानी की हत्या के आरोप में 2013 में जेल भी गईं। बाद में धनंजय और जागृति का तलाक हो गया। धनंजय सिंह ने साल 2017 श्रीकला रेड्डी (Dhananjay Singh Wife Srikala Reddy) से तीसरी शादी की। दोनों ने पेरिस में आलीशान तरीके से शादी रचाई थी।

कौन है श्रीकला रेड्डी

श्रीकला रेड्डी तेलंगाना की बिजनेस फैमिली निप्पो बैट्री ग्रुप से ताल्लुक रखती हैं। श्रीकला के पिता स्वर्गीय जितेंद्र रेड्डी नलगोंडा जिले की कोऑपरेटिव के अध्यक्ष और तेलंगाना की हुजूर नगर सीट से निर्दलीय विधायक भी रह चुके हैं। श्रीकला की मां ललिता रेड्डी अपने गांव की सरपंच रह चुकी हैं। श्रीकला रेड्डी को 5 साल पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना में पार्टी की सदस्यता भी दिलाई थी। साल 2021 के पंचायत चुनाव में धनंजय सिंह अपने रसूख के दम पर श्रीकला रेड्डी को जिले की सबसे बड़ी कुर्सी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बिठाने में सफल रहे। धनंजय का एक बेटा और एक बेटी है। डॉक्टर जागृति सिंह से एक बेटा है, जो धनंजय सिंह के ही पास रहता है और श्री कला रेड्डी से एक बेटी है।

धनंजय और उनकी पत्नी की संपत्ति

धनंजय सिंह के चुनावी हलफनामें पर नजर डालें तो उनके पास कुल 5.31 करोड़ की अचल संपत्ति और 3.56 करोड़ की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। श्रीकला रेड्डी के 6.71 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति है, जबकि 780 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। धनंजय सिंह और उनकी पत्नी गहनों के भी शौकीन हैं। जहां धनंजय के पास 68.66 लाख के गहने हैं तो वहीं उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी 1.74 करोड़ रुपये की ज्वेलरी की मालकिन हैं। धनंजय सिंह ने अपने चुनावी हलफनामें में बताया था कि उनकी आय का जरिया राइस मिल, पेट्रोल पंप और खेती है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के नाते पेंशन भी मिलती है। धनंजय सिंह के नाम पर लखनऊ, जौनपुर शहर में एग्रीकल्चरल और कॉमर्शियल लैंड और प्रॉपर्टी हैं।

यह भी पढ़ेंः धनंजय सिंह और अखिलेश के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, क्या सजा के बाद पूर्व सांसद की पत्नी लड़ेगी चुनाव!

यह भी पढ़ेंः धनंजय सिंह बिगाड़ सकते हैं जौनपुर का सियासी समीकरण, भाजपा ने कृपाशंकर सिंह को उतारा, अब निगाहें सपा-बसपा पर

यह भी पढ़ेंः जौनपुर से कृपाशंकर सिंह को भाजपा से टिकट मिलने पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- तैयार रहिए

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed