दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल, विभाजन की नींव रखने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को कहा ‘साहब’

गुना, BNM News: राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बिगड़े बोल के कारण फिर चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के गुना में मंगलवार को उन्होंने विभाजन की नींव रखने वाले और पाकिस्तान के जन्मदाता मोहम्मद अली जिन्ना को ‘साहब’ कहकर संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। बता दें, इससे पहले भी दिग्विजय सिंह कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामा जी’ कह चुके हैं। इस बयान ने इतना तूल पकड़ा था कि उन्हें सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने बचाव में कहा था कि पाकिस्तानी सेना पर व्यंग्य कसते हुए यह बात कही थी। वह बाटला हाउस मुठभेड़ को भी फर्जी बता चुके हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी की समीक्षा करने गुना पहुंचे

 

दिग्विजय सिंह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी की समीक्षा करने गुना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अंग्रेजों ने हिंदू-मुसलमानों को लड़वाने के उद्देश्य से ‘फूट डालो-राज करो’ की नीति अपनाई, जो उनका राजनीतिक हथियार थी। इसके लिए उन्होंने मुस्लिम लीग, जमात-ए-इस्लामी और हिंदू महासभा जैसे संगठन बनवाए। वर्ष 1857 की क्रांति में जिस तरह हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ लड़े थे, उससे ब्रिटिश हुकूमत हिल गई थी, जबकि उक्त संगठनों ने अंग्रेजों के खिलाफ कोई संघर्ष नहीं किया था। जिन्ना ‘साहब’ ने अंग्रेजों के विरुद्ध कभी आंदोलन नहीं किया और न ही जमात-ए-इस्लामी ने किया।

ईडी, सीबीआइ से डरने वाले कांग्रेसी जा रहे भाजपा में

दिग्विजय ने कहा कि इस समय लोकतंत्र खतरे में है। सामाजिक स्वरूप खतरे में है। कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने पर दावा किया कि जो लोग ईडी, सीबीआइ से डरते हैं, वही भाजपा में जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा 5 दिन का ब्रेक, यह है कारण

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग ने कांग्रेस के खातों से जब्त किए टैक्स के बकाया 65 करोड़ रुपये, पार्टी भड़की

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed