Divya Pahuja Murder Case: कैसी पहचानी गई 12 दिन से नहर में पड़ी दिव्या पाहुजा की लाश? जानिए मां ने क्या देख की शिनाख्त
नरेंद्र सहारण, गुरुग्राम: हाईटेक सिटी गुरुग्राम में हुई दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। हरियाणा पुलिस ने 12 दिन बाद दिव्या पाहुजा के शव को खोज निकाला है। दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहाना के पास भाखड़ा नहर से बरामद किया गया है। दिव्या के शरीर में हाथ और पीठ पर बने टैटू ने उसके शव की पहचान कराई। शव को निकालने के बाद हरियाणा पुलिस ने उसकी मां को मौके पर बुलाया है। मां ने उसकी पीठ और हाथ पर बने टैटू से शव की पहचान की है। अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
बलराज गिल और रवि बंगा ने फेंका था शव
आपको बात दें कि गुरुग्राम के एक होटल में 2 जनवरी की शाम 5 बजे होटल मालिक अभिजीत ने दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अभिजीत ने शव को बीएमडब्ल्यू कार में डालकर बलराज गिल और रवि बंगा को शव ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया था। आशंका जताई गई थी कि दोनों ने दिव्या के शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया और देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बाद में पता चला कि दोनों ने 4 जनवरी को उसके शव को पटियाला की नहर में फेंक दिया था। बाद में बहर वह भाखड़ा नहर मं आ गया। अभिजीत ने दोनों को शव ठिकाने लगाने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। बलराज गिल और रवि के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को ही दोनों आरोपितों के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। दोनों आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इनके पीछे क्राइम ब्रांच की छह टीमें कई जगहों पर छापेमारी कर रही थीं। फरार बलराज गिल को बंगाल के हावड़ा एयरपोर्ट से पुलिस ने गुरुवार शाम सात बजे धर दबोचा। वह विदेश भागने की तैयारी में था।
इस हालत में मिला शव
दिव्या के शव के हालत बेहत खराब थी। जिसने भी दिव्या की लाश देखी, उसकी रूह तक कांप गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिव्या के पीठ व हाथ पर टैटू बना है, जिससे उसकी मां ने उसे पहचान लिया और यह साबित हो गया कि नहर में पड़ा ये शव दिव्या पाहुजा का ही है।
12 दिन बाद मिली लाश
दिव्या की लाश के फेंके जाने की बात सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जिसके बाद ने टोहाना के बीच भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को एक महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव मिलते ही दिव्या की परिजनों को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाया। दिव्या की मां ने शव की पहचान की। 12 दिन बाद पुलिस दिव्या को शव खोजने में कामयाब हुई।
हत्याकांड में अब तक 6 लोग गिरफ्तार
2 जनवरी को गुरुग्राम के होटल में दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में अबतक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिजीत ने ही दिव्या को गोली मारी थी। वहीं इस हत्याकांड में उसकी मदद करने वाले हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, बलराज गिल और रवि बंगा को गिरफ्तार किया है।