OP Rajbhar Wheat Video: घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान ओपी राजभर अचानक खेत में काटने लगे गेहूं, वीडियो वायरल

Minister Omprakash Rajbhar harvesting wheat

मऊ, बीएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद चुनाव मैदान में हैं। अपने बेटे को जिताने के लिए ओपी राजभर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। ओपी राजभर शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। चुनाव प्रचार के दौरान ओपी राजभर खेत में गेहूं काटते हुए दिखाई दिए। राजभर का गेहूं काटते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का गेहूं काटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान जब वह गाड़ी से उतरे तो कुछ लोग खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। इसके बाद वह भी खेत में जाकर गेहूं काटने लगे।

घोसी सीट से ओपी राजभर के बेटे हैं उम्मीदवार

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घोसी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम सभा मुहम्मदपुर में प्रचार के दौरान ओम प्रकाश राजभर अचानक अपना काफिला रोककर एक खेत में पहुंच गए। इसके बाद राजभर हंसिया लेकर गेहूं काटने लगे। वीडियो में राजभर यह कहते सुने गए कि मैंने यह सब काम करके छोड़ दिया है। बता दें कि घोसी लोकसभा से एनडीए गठबंधन की तरफ से ओमप्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने यहां से राजीव राय को चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ेंः ‘आइ गवा मोदी जमाना, तिलक समधी जमकर चढ़ाना…’ पारंपरिक गीत का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने मोदी सरकार पर कसा तंज

यह भी पढ़ेंः केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, आज देशभर में सामूहिक उपवास कार्यक्रम

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed