मानवता शर्मसार! दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने पर इंजीनियरिंग की छात्रा ने बीच सड़क उतारे कपड़े, लोग बनाते रहे वीडियो

आगरा, बीएनएम न्यूजः आगरा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग की छात्रा सड़क पर बदहवास हालत में बिना कपड़ों के पड़ी थी। मगर उसकी मदद करने के बजाए लोग उसका वीडियो शूट कर रहे थे। लड़की की हालत देख मनोचिकित्सक ने मानवता दिखाई। उसे अपने क्लीनिक ले गई। जहां उसे ट्रीटमेंट दिया गया। उसे कपड़े पहनाए।

पुलिस को सूचना दी गई। मगर उसकी मदद करने के बजाए पुलिस सीमा विवाद में उलझाती रही। सामाजिक कार्यकर्ता ने एसीपी सुकन्या शर्मा को सूचना दी। एसीपी की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी ने बताया कि युवती लखनऊ की रहने वाली है। वह आगरा में पढ़ाई कर रही है।

लड़की कपड़े उतारने लगी, लोग बनाते रहे वीडियो

मामला रविवार सुबह करीब 11 बजे का है। खंदारी के मऊ रोड पर एक युवती एक-एक कर अपने कपड़े उतार रही थी। उसने अपने पूरे कपड़े उतार दिए और बदहवास हालत में गिर पड़ी। ये देख आसपास के लोग उसका न्यूड वीडियो शूट करने लगे। पास में ही मनोचिकित्सक प्रिया श्रीवास्तव का क्लीनिक है। जब उन्हें युवती को देखा तो उसे अपने क्लीनिक ले आईं। युवती लखनऊ की रहने वाली है।

इंजीनियरिंग की छात्रा है लड़की

वह आगरा रहकर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। युवती के पास से दो बैग मिले हैं। जिनमें एक लैपटॉप और 2 टेबलेट, मोबाइल व उसके ऑरिजनल एकमेडिक डॉक्यूमेंट मिले हैं। इसके अलावा सडक़ पर उसका काफी सामान बिखरा पड़ा था।

सीनियर छात्र ने छात्र के साथ किया दुष्कर्म

युवती डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक कैंपस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। 11 अगस्त को थाना सिकंदरा पर शिकायत कर पीड़िता ने कहा कि सीनियर रहे शिवांश ने कार में बैठाने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

शिवांश आईआईटी जम्मू का छात्र है। एमटेक कर रहा है। पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। 3 दिन से युवती दयालबाग पुलिस चाैकी के चक्कर काट रही थी। अपने केस के बारे में पूछती थी। पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही थी। रविवार को 10 बजे भी वह चाैकी पर गई।
कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में मऊ रोड पर आ गई। उसके पास दो बैग थे। अचानक उसने बैगों को सड़क पर फेंक दिया। एक चाय की दुकान के बाहर कपड़े उतारने लगी।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि उन्हें जब सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। चौकी से जब पुलिस आई तो वह सीमा विवाद में उलझ गई। पुलिसकर्मी कहने लगे कि ये सिकंदरा का मामला है और वे न्यू आगरा थाने से आए हैं। इसके बाद उन्होंने एसीपी सुकन्या शर्मा को सूचना दी। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वायड बुलाकर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि करीब 4 घंटे तक युवती को लेकर सडक़ पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

युवती का मेडिकल परीक्षण किया जाए

महिला और बच्चों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस का कहना है कि युवती के सामान में एक एफआईआर की कॉपी मिली है। जिसे उसने 11 अगस्त को दर्ज कराया था। अपने कालेज में पढऩे वाले एक स्टूडेंट पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती जागरुक है। जब उसे खुली पीने के लिए पानी दिया गया तो उसने सील बंद बोतल मांगी थी। ऐसी वजह रही कि वह सडक़ पर अपने कपड़े उतारने लगी। उसकी काउंसलिंग कराई जाए। मेडिकल परीक्षण कराया जाए। ताकि इस मामले की सच्चाई पता चल सके।

बोतलबंद पानी मांगा, अंग्रेजी में बोलने लगी

सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि सूचना पर वह भी पहुंच गए थे। उन्होंने युवती से बात की। वह ठीक से कुछ भी नहीं बता पा रही थी। उसे दो युवती एक चिकित्सक के क्लीनिक में ले गई थीं। कुछ बाद वो सो गई। नींद खुलने पर उसे पीने के लिए पानी दिया।
मगर, वो बोतल बंद पानी मांगने लगी। इस पर पानी ले आए। वह 112 पर काॅल करके पुलिस बुलाने के लिए कह रही थी। मगर, पुलिस पहले से माैजूद थी। इस पर उसे समझाया। पुलिस उसे ले जाने लगी तो अंग्रेजी में दूर रहने के लिए कहने लगी।
इस पर पुलिसकर्मी भी घबरा गईं। उसके बैग में शैक्षिक प्रमाण पत्र और एफआईआर की काॅपी मिली। यह थाना सिकंदरा की थी। इस पर एसीपी डा. सुकन्या शर्मा को जानकारी दी। उन्होंने एंटी रोमियो की टीम को भेजा।

मां ने तत्काल आने में जताई असमर्थता

एसीपी ने बताया कि युवती अवसाद में है। उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उपचार के लिए भर्ती कराया है। उसकी मां से बात की गई थी। मां विधवा है। अभी आने में असमर्थता जताई। युवती का उपचार कराया जा रहा है। ठीक होने पर उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed