तीन लड़कियों के साथ बिस्तर पर मिला फर्जी CBI अफसर, कमरे में सेक्स टॉय और नकली पिस्तौल भी

इंदौर, बीएनएम न्यूजः मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फर्जी सीबीआई अफसर पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान फैजान उर्फ गोल्डी खान पठान के रूप में हुई है। वह देवास का रहने वाला है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फैजान को पकड़ा है। उस पर हिंदू लड़कियों से देह व्यापार कराने का आरोप लगा है।

पकड़े जाने के समय आरोपी के साथ बिस्तर पर तीन लड़कियां मौजूद थीं। एक लड़की खरगोन और दो दिल्ली की बताई जा रही हैं। साथ ही उसके फ्लैट से तलवार, नकली पिस्तौल, अश्लील सामग्री, सेक्स टॉय, हुक्का, आदि भी मिला है।

हिंदू और सिख का वेश रखने का आरोप

आरोप है कि फैजान हिंदू और सिख का वेश रख कर लड़कियों से नशा करा उनसे देह व्यापार कराता था। उसके पास से एक आईडी कार्ड भी मिला है। जिस पर उसकी जानकारी सीबीआई अफसर के रूप में दी गई है। वह इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में एक फ्लैट में रहता था।

बिस्तर पर तीन लड़कियों के साथ था

दरअसल, फैजान को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की रात को पकड़ा था। उस समय वह बिस्तर पर तीन लड़कियों के साथ था। उसका मोबाइल चेक करने पर हैरान करने वाला खुलासा हुआ। उसमें नशाखोरी के वीडियो मिले। साथ ही वह लड़कियों से देह व्यापार कराता था।

हिंदू लड़कियों को बनाता था टारगेट

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह हिंदू लड़कियों को टारगेट बनाता था। मौके पर लसूड़िया पुलिस पहुंची। आरोपी को थाने ले जाया गया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल में देह व्यापार से जुड़े कई सबूत मिले हैं। साथ ही उसका फर्जी पहचान पत्र भी मिला है। आईडी में उसे स्पेशल ऑफिसर बताया गया है। फैजान के फ्लैट में पुलिस की एक वर्दी भी मिली है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामले को लेकर पहले आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। लसूड़िया पुलिस ने फैजान को जेल भेज दिया है। पुलिस को शक है कि वह नकली सीबीआई अफसर बनकर लोगों को डराता था, इसी वजह से वह अपने पास नकली पिस्तौल भी रखता था।

फैजान के मोबाइल में ऐसे कई फोटो मिले हैं, जिसमें उसने अपनी वेशभूषा भी बदली हुई थी। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मोबाइल में मिले वीडियो सहित अन्य सबूत पुलिस को सौंपे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः कानपुर में महिला सिपाही के साथ बाजरे के खेत में रेप, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तीन महिलाओं सहित पांच पर केस

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed