Faridabd News: अरावली के पहाड़ में 5 दिन से फंसा था घायल ऊंट, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
नरेंद्र सहारण, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अनंगपुर गांव की पहाड़ियों में पत्थरों के बीच फंसे एक ऊंट फंस गया। लोगों ने काफी प्रयास के बाद मिलकर उसे मुश्किल से बाहर निकाला। 5 घंटे के प्रयास करने के बाद ऊंट को बाहर निकाला जा सका। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया और उसकी जान बच पाई।
पहाड़ के पत्थरों के बीच फंस गया था ऊंट
जानकारी के अनुसार, अनंगपुर गांव के पास पहाड़ी एरिया में बनी डैथ वैली (झील) के पास पहाड़ पर ऊंट पत्थरों के बीच फंस गया था। कुछ लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। शुक्रवार से वीडियो वायरल हो रहा था। शनिवार को गायों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था लिव फॉर नैशन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल कौशिक ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर ऊंट को बचाया।
इसे भी पढ़ें: Rohtak News: छुट्टी पर घर आए जवान ने की पत्नी की हत्या, घर से तीनों बच्चे भी लापता
टीम ने पहुंच कर किसी तरह से ऊंट का निकाला
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद वह फरीदाबाद और पलवल टीम के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंची। उनके साथ सरकारी पशु अस्पताल के डॉक्टर भी थे। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड रोड से लगभग पांच किलोमीटर अंदर अरावली के जंगल में पहुंचे। उनके अनुसार, ऊंट पिछले कई दिनों से पहाड़ पर फंसा हुआ था। टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत की और ऊंट को पहाड़ से नीचे उतारा गया। इस टीम में लगभग 50 लोग थे। उन्होंने बताया कि पहाड़ से नीचे उतारने के बाद ऊंट के स्वास्थ्य की डॉक्टरों ने जांच की। संस्था की एम्बुलेंस से ऊंट को गांव नीमका स्थित देवाश्रय अस्पताल पहुंचा। इस मौके पर डॉ. सतपाल, अमित प्रजापति, प्रवीण, भीम भारद्वाज, हन्नी, कपिल, दीपक, वृंदा, हर्षिता, ऋषि, आदेश, सुशील, अश्रु, विशेष, वरुण, कृष्ण लोहिया, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन