महिला फ्लाइंग ऑफिसर ने विंग कमांडर पर लगाए रेप के आरोप, वायुसेना ने शुरू की जांच

indian army rape case

प्रतिकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः भारतीय वायुसेना ने एक महिला फ्लाइंग ऑफिसर द्वारा विंग कमांडर पर लगाए गए रेप, मानसिक उत्पीड़न और पीछा करने के आरोपों के बाद आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना जम्मू-कश्मीर में एक वायुसेना स्टेशन में हुई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने महिला फ्लाइंग ऑफिसर की शिकायत पर वायुसेना स्टेशन के विंग कमांडर के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह मामला बडगाम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) के तहत दर्ज किया गया है। यह धारा उन लोगों के लिए हैं, जो किसी ऊंचे पद पर बैठे होते हैं।

महिला अधिकारी ने विंग कमांडर पर यौन उत्पीड़न और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यह घटना 31 दिसंबर, 2023 को ऑफिसर्स मेस में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी, जब विंग कमांडर ने कथित तौर पर अपने कमरे में महिला अधिकारी के साथ यौन उत्पीड़न किया था।

गिफ्ट देने के बहाने किया ओरल सेक्स

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना 31 दिसंबर, 2023 की रात को श्रीनगर के वायु सेना स्टेशन में नए साल की पार्टी के दौरान हुई थी। महिला अधिकारी ने शिकायत में कहा कि पार्टी के बाद स्टेशन पर विंग कमांडर ने मुझसे पूछा कि क्या आपको गिफ्ट मिला है?

मैंने कहा कि मुझे कुछ नहीं मिला। तो उसने मुझे अपने कमरे में आने को कहा जहां बहुत से उपहार रखे हुए थे। जैसे ही मैं उसके साथ कमरे में गई। उसने मेरे साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। मैंने उसे रोकने की बार-बार अपील की। मेरे विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना और मेरे साथ ओरल सेक्स करने लगा।

विंग कमांडर के चेहरे पर पछतावे का भाव नहीं

एयरफोर्स ऑफिसर ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि अंत में मैंने उसे धक्का दिया और वहां से भाग गई। इस दौरान उसने मुझसे कहा कि हम शुक्रवार को फिर मिलेंगे, जब उसके परिवार के लोग चले जाएंगे। फ्लाइंग ऑफिसर ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ उसके खिलाफ आवाज उठाने में थोड़ा समय लग गया।

उन्होंने कहा, ‘मैं डर गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं? ऐसी घटनाएं पहले भी हुई थीं जिसे लेकर रिपोर्ट करने से मुझे हतोत्साहित किया गया। मगर, इस घटना के बाद वह मेरी ऑफिर में आया। उसने ऐसा बर्ताव किया जैसे कि कुछ हुआ ही न हो। उसके चेहरे पर पछतावे का कोई संकेत नहीं दिखा।

‘5 अन्य अधिकारियों पर जांच में गड़बड़ी का आरोप

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में विंग कमांडर पर कमरे में यौन उत्पीड़न करने का आरोप तो लगाया ही है। साथ में पीड़ित महिला ने 5 अन्य अधिकारियों पर जांच में गड़बड़ी, पीछा करने, उत्पीड़न और मानसिक यातना देने का भी आरोप लगाया है।

महिला अधिकारी की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।

घटना पर वायु सेना का आया बयान, क्या कहा?

इंडियन एयरफोर्स का इस मामले पर बयान आया है जिसमें कहा गया कि अथॉरिटी के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट में IAF के हवाले से बताया गया, ‘हमें केस की जानकारी मिली है। लोकल पुलिस स्टेशन बगडाम की ओर से इस मामले को लेकर भारतीय वायु सेना से संपर्क किया गया। स्थानीय अधिकारियों के साथ हम पूरी तरह से कोऑपरेट कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में चीन की तारीफ कर घिरे राहुल, जानें- आरक्षण, जातिगत गणना और यूसीसी पर क्या बोले

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed