हादसे में पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की बहू की मौत, बेटे मानवेंद्र सिंह की भी हालत गंभीर

Manvendra Chitra Singh

अलवर/नई दिल्ली, BNM News : दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर नौगांवा थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। जिसमें पूर्व विदेश मंत्री जयवंत सिंह की बहू और बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। मानवेंद्र सिंह और बेटा हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मानवेंद्र पत्नी-बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर आ रहे थे। अलवर के पास उनकी कार (SUV) अनियंत्रित होकर एक पुल के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को अलवर के सोलंकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा

 

पुलिस ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की एसयूवी अलवर में नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। अलवर के सोलंकी अस्पताल में डॉक्टर विक्रांत सोलंकी ने बताया कि मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया है। मानवेन्द्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह का इलाज चल रहा। वो आईसीयू में हैं। हादसे की सूचना मानवेंद्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह को गुड़गांव के एक अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। विधायक रविंद्र भाटी ने कहा कि आगे बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सभी ने मिलकर उनको गुड़गांव शिफ्ट करने का फैसला लिया है। अभी दोनों की हालत ठीक है। कुछ देर बाद गुरुग्राम रेफर किया जाएगा।

दिल्ली से जयपुर लौट रहा था परिवार

 

जैसे ही ये सूचना सामने आई चित्रा सिंह की मौत हो गई, वह एक्स पर टॉप ट्रेंड में आ गईं। मानवेंद्र सिंह के करीबियों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो वो उनका हाल जानने पहुंचने लगे। भीषण हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल में आईसीयू में चल रहा है। जल्द उन्हें गुरुग्राम शिफ्ट किया जाएगा। इस हादसे में मानवेन्द्र सिंह की गाड़ी का ड्राइवर दिनेश सिंह रावत भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सोलंकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed