कुरुक्षेत्र में ‘आप’ ने सीएम आवास के घेराव का किया प्रयास, पुलिस ने बरसाई लाठियां, सुशील गुप्ता समेत कई लोग घायल

नरेन्द्र सहारण कुरुक्षेत्र। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली से लेकर हरियाणा तक आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। पंजाब में भी आप के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। सीएम भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर केजरीवाल के परिजनों से मुलाकात की है। इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता और उनके समर्थकों पर हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की, इसके साथ ही पुलिस ने लाठी भी बरसाए हैं।
कई नेता और कार्यकर्ता घायल
पुलिस के लट्ठ बरसाने से आप के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। कुछ लोगों के सर भी फट गए हैं। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। दरअसल, हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री के निवास के सामने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। आप नेताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यहां पर पहले से भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।
कुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर नायब की पुलिस के बेरहमी से लाठीचार्ज कर दिया है। यह लोकतंत्र में तानाशाही है। हम किसी से डरेंगे नहीं,हम लड़ेंगे और जीतेंगे…
सुशील गुप्ता भी घायल (Dr Sushil Gupta )
पुलिस की लाठीचार्ज में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता भी घायल हो गए हैं। इसी तरह अनुराग ढांडा को भी चोट लगी है। दोनो नेताओं को सरकारी एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, कुरुक्षेत्र के एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया हालात का जायजा लिया।
एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री निवास का घेराव के कार्यकर्ता करने आए थे। इस दौरान पुलिस और आप के कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झटप हुई है। जिसमें पुलिस और कार्यकर्ताओं को हल्की चोट लगी है। फिलहाल, मामला शांत हो गया है। चुनाव आचार संहिता लगी हुई है, प्रदर्शन नहीं कर सकते थे।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन