Goldy Brar: अमेरिका में आतंकी गोल्डी बराड़ की हत्या का दावा, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का था मास्टरमाइंड

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़: Goldy Brar Death News: एक अमेरिकन चैनल ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड आतंकी गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या होने का दावा किया है। हत्या की जिम्मेदारी आतंकी गैंगस्टर अर्शदीप सिंह डल्ला और लखबीर सिंह ने ली है। हालांकि पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक आतंकी बराड़ की हत्या की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है। चैनल के मुताबिक अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम 5:25 बजे को गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। बता दें कि बराड़ लारेंस बिश्नोई गैंग को चला रहा था। पहले वह कनाडा में था, लेकिन मूसेवाला के कत्ल के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गया था।

स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भाग गया

गोल्डी बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले का रहने वाला था। उसका जन्म 1994 में हुआ था। बराड़ का नाम सतविंदर सिंह था। पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई अकाली नेता गुरलाल बराड़ की चंडीगढ़ में अक्टूबर 2020 में एक क्लब के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र था। गुरलाल बराड़ लारेंस बिश्नोई का करीबी था। दोनों स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े रहे। गुरलाल की हत्या के बाद लारेंस गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा था अब नई जंग की शुरुआत सड़कों पर खून बहेगा। इस हत्या का बदला लेने के लिए गोल्डी बराड़ ने अपराध का रास्ता चुना और लारेंस से हाथ मिला लिया। आठ फरवरी 2021 को गोल्डी ने अपने भाई गुरलाल की हत्या का बदला लेने के लिए फरीदकोट के जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या कर दी। इसके बाद गोल्डी स्टूडेंट वीजा पर कनाडा भाग गया।

चेहरा बदल-बदल कर रह रहा था विदेश में

गोल्डी के खिलाफ दो बार रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह विदेश में चेहरा बदल-बदल कर रह रहा था। मोहाली में यूथ अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या 2021 में हत्या हो गई। इसमें सिद्धू मूसेवाला का नाम सामने आया। मिड्डूखेड़ा लारेंस और गोल्डी का दोस्त था। मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए बराड़ ने विदेश में बैठकर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की साजिश रची। बराड़ को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही थीं। हालांकि अभी तक उसके कत्ल की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Tag- Goldy Brar, Goldy Brar Murder, Goldy Brar Death News, America Police, Punjab Police, Sidhu Moosewala murder case, US Police

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed