गुजरात में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

Accident in Mehsana, Gujarat

मेहसाणा, बीएनएम न्यूजः गुजरात के मेहसाणा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। कादी तालुका के जासलपुर गांव के पास एक कंपनी की दीवार गिरने से पर 7 लोगों की मौत हो गई है। 4-5 मजदूरों के अब भी फंसे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक यहां एक फैक्ट्री के लिए अंडरग्राउंड टैंक लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और मौके पर काम कर रहे मजदूर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर किया। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस की टीमें भी मौजूद है।

कादी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह वाघेला ने कहा कि जसलपुर गांव में एक कंपनी के लिए कई मजदूर भूमिगत टैंक के लिए गड्ढा खोद रहे थे, तभी हादसा हो गया और वे जिंदा दफन हो गए। उधर मेहसाणा की डीडओ डॉ. हसरत जैस्मिन ने कहा कि यहां एक प्राइवेट कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा था।

हादसा दोपबर 1.45 के करीब हुआ। यहां 9-10 लोग दबे हुए थे जिनमें से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक 19 साल का लड़का भी यहां फंसा हुआ था जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है।  उसने बताया कि 8-9 लोग यहां काम कर रहे थे। 2-3 लोग अब भी फंसे हुए हैं।

मजदूरों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सामने वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मजदूरों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। कंस्ट्रक्सन साइट पर देखा जा सकता है कि जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है। घटना ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों की कार्य स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

घटना स्थल पर चल रहा राहत-बचाव का काम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया। बचाव कार्य की बेहद चुनौतीपूर्ण रही क्योंकि धंसी हुई मिट्टी के नीचे कुछ और भी मजदूरों के फंसे होने की संभावना है।

घटना की जांच चल रही है, और प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है। पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है, और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया गया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed