Haryana Assembly Election: भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसका नाम कटा, किसे मिला टिकट

मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी।

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Assembly Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार की सूची में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिसमें शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल के टिकट काटे गए हैं। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बदलने का निर्णय लिया गया है, जहां अब जयभगवान शर्मा को उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। पिछला चुनाव हारे 2 पूर्व मंत्रियों को रिपीट किया है। 2 मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा अब तक 90 में से 87 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अब सिरसा, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद NIT से उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

2 महिलाओं को टिकट

भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दी है। इसमें सोनीपत की राई सीट से प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली की जगह कृष्णा गहलावत और गुरुग्राम की पटौदी (रिजर्व) सीट से बिमला चौधरी को टिकट दी है।

Image

Image

नए उम्मीदवारों की सूची

ऐलनाबाद: अमीर चंद मेहता
रोहतक: मनीष ग्रोवर
नारनौल: ओम प्रकाश यादव
बावल: कृष्ण कुमार
पठौदी: बिमला चौधरी
नूंह: संजय सिंहनारायणगढ़: पवन सैनी
पूंडरी: सतपाल जांबा
असंध: योगेंद्र राणा
गन्नौर: देवेंद्र कौशिक
राई: कृष्णा गहलावत
बरौदा: प्रदीप सांगवान
नरवाना: कृष्ण कुमार बेदी
डबवाली: बलदेव सिंह मंगियाना

फिरोजपुर झिरका: नसीम अहमद
पुन्हाना: एजाज खान
हथिन: मनोज रावत
होडल: हरिंदर सिंह रामरतन
बड़खल: धनेश अधलखा

दूसरी लिस्ट की खास बातें…

 

लाडवा से पिछला चुनाव लड़ने वाले पवन सैनी की सीट बदली गई है। उन्हें लाडवा की जगह नारायणगढ़ सीट से टिकट दिया गया है। इस बार लाडवा से सीएम नायब सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है।

महेंद्रगढ़ सीट पर एक आरएसएस कार्यकर्ता रिटायर्ड शिक्षक कैलाश पाली बिना टिकट मिले भाजपा कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भर चुके हैं। यहां से पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा दावेदार हैं। यह सीट होल्ड की गई है।

इस लिस्ट में भाजपा ने पिछली बार चुनाव लड़े 9 उम्मीदवारों को बदल दिया है। इनमें बड़ा नाम राई से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा का भी नाम है।

इस लिस्ट में 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दी है। जिनमें पुन्हाना से एजाज खान और फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद को टिकट दी है। मुस्लिम बहुल तीसरी सीट नूंह से हिंदू नेता संजय सिंह को टिकट दी गई है।

पिहोवा से बदलाव

 

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से कवलजीत सिंह अजराना ने कड़े विरोध के चलते चुनावी मैदान छोड़ दिया था। अजराना ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को एक पत्र भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सैनी, और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास किया। हालांकि, क्षेत्र के लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता उनके खिलाफ थे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। अजराना ने कहा कि विरोध करने वाले कार्यकर्ता उनके अपने समाज से जुड़े लोग थे, और ऐसे माहौल में चुनाव लड़ना संभव नहीं था। उन्होंने निर्णय लिया कि अब पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, उसका पूरा समर्थन करेंगे।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed