Haryana Assembly Seat 2024: दक्षिण हरियाणा की 29 सीटों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही चुनावी संघर्ष, जानें किन नामों पर है चर्चा

नरेन्द्र सहारण, रेवाड़ी। Haryana Assembly Seat 2024:  विधानसभा के चुनावी दंगल में अभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। चार से पांच दिन के अंदर उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ जाएंगे। अभी तक के सियासी परिदृश्य सोनीपत रेवाड़ी सहित दक्षिण हरियाणा की 29 विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के ही बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है। जजपा तथा इनेलो, आप तथा अन्य पार्टियों में चुनावी जोश नहीं दिखाई दे रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि इन पार्टियों के पास एक दो विधानसभा क्षेत्र को छोड़ जनाधार वाले चेहरे नहीं हैं। यह पार्टियां भाजपा तथा कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद ही अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने के मूड में हैं। टिकट नहीं मिलने पर दोनों पार्टियों से बगावत करने वालों को लपकने की तैयारी है।

कांग्रेस से टिकट मांगने वाले दावेदारों की लंबी लिस्ट

 

पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीट पर निर्दलीय दस सीट पर कांग्रेस तथा 17 पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर हाथ के कब्जे से पार्टी के नेताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। यही वजह है कि कांग्रेस से टिकट मांगने वाले दावेदारों की हर विधानसभा में लंबी लिस्ट हैं। बावल विधान सभा से तो 52 लोगों ने दावा किया है। जिसमें दो पूर्व मंत्री भी शामिल है। चेहरे बदलने की बात के बाद भाजपा से भी टिकट की आस में नए चेहरों ने भी दावा कर रखा है। भाजपा ने सभी सीट से तीन नाम भी चयनित कर लिए हैं।

रेवाड़ी विधानसभा से मौजूदा विधायक चिरंजीव राव प्रबल दावेदार हैं। वहीं महावीर मसानी तथा दो अन्य नेताओं ने भी टिकट मांगा है। इस सीट पर भाजपा की ओर से पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास उनके भतीजे मुकेश कापड़ीवास, हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव, डा. सतीश खोला,सुनील मूसेपुर, पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, अजय पटौदा, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश यादव, प्रशांत सन्नी नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम यादव ने टिकट मांगा है। बावल सीट से भाजपा से कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल डा. संजय मेहरा सहित तीन लोगों ने टिकट मांगा है। जबकि कांग्रेस से पूर्व मंत्री डा. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह सहित 52 लोगों ने दावेदारी जताई है।

कोसली से भाजपा के मौजूदा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम यादव शिक्षाविद् रामपाल यादव सहित आठ लोगों ने आवेदन किया है। कांग्रेस से पूर्व विधायक राव यादुवेंद्र, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, राहुल राव सहित आठ लोगों ने टिकट मांगा है।

नूंह से कांग्रेस से वर्तमान विधायक आफताब अहमद, सनाउल्ला , डा वकील अहमद तथा भाजपा से पूर्व विधायक जाकिर हुसैन,  सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, डा. सारिक, जाहिद हुसैन ने टिकट के लिए दावा किया है।

गुरुग्राम से कांग्रेस से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, मोहित मदनलाल ग्रोवर, पंकज डावर, कांग्रेस राष्ट्रीय कमेटी में सचिव आशीष दुआ, डा. मुकेश शर्मा एवं एडवोकेट मंदीप सेहरा ने उम्मीदवार जताई है।

भाजपा से विधायक सुधीर सिंगला, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयररमैन जीएल शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, भाजपा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़,खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक मुकेश शर्मा पहलवान, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व उद्योगपति बोधराज सीकरी,पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा, पूर्व पार्षद कपिल दुआ, पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, विश्व हिंदू परिषद के गुरुग्राम विभाग के अध्यक्ष व कारोबारी ईश्वर मित्तल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरकेश शर्मा ने आवेदन किया है। बादशाहपुर से कांग्रेस से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव एवं राव कमलबीर सिंह दावेदार है।

वहीं भाजपा से वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, जिलाध्यक्ष कमल यादव, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव के साथ ही जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह ने टिकट मांगा है।

पटौदी से कांग्रेस पार्टी से सुधीर चौधरी, पर्ल चौधरी, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक रामबीर सिंह, सेवानिवृत सेशन जज डा. रामनिवास भारती, आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए सुखबीर तंवर और मुकेश कुमारी ने दावा किया है। भाजपा से विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, पूर्व मेयर मधु आजाद, वरिष्ठ भाजपा नेता मेहरचंद गांधी एवं सुमेर सिंह तंवर दावेदार हैं।

सोहना सीट से कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ नेता अरिदमन सिंह बिल्लू एवं शमशुद्दीन तथा भाजपा से खेल, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय सिंह, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान, युवा नेता महेश चौहान, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन दिनेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष बंसल एवं मनीता गर्ग ने दावा किया है।

फिरोजपुर झिरका से कांग्रेसे मामनाखान वर्तमान विधायक, मोहमदी बेगम, नेहा बंसल, नेहा खान, मोहम्मद हबीब।
जबकि भाजपा से पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद, अनिल गोया ने दावा किया है। पुन्हाना से कांग्रेस से मौजूदा विधायकमोहम्मद इलियास वर्तमान विधायक, अवतार सिंह भडाना पूर्व सांसद, इब्राहीम इंजिनीयर, अख्तर हुसैन काटपुरी तथा भाजपा से याद राम गर्ग, एजाज खान, सलीम सरपंच लुहिंगा कला व गोपाल पटेल ने दावा किया है।

सोनीपत भाजपा ने सभी छह सीटों से तीन-तीन दावेदारों का पैनल बनाकर शार्टलिस्ट कर लिया है। वहीं कांग्रेस भी भी फार्म भरवाकर आवेदकों का साक्षात्कार ले चुकी है।दोनों दलों के टिकटार्थी हाईकमान के चक्कर काट रहे हैं ताकि वे हाईकमान को टिकट के लिए मना सकें।

सोनीपत विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस पंजाबी प्रत्याशी पर विचार कर रही है। भाजपा ललित बतरा, निखिल मदान और योगेश्पाल अरोड़ा के नाम चर्चा में हैं लेकिन पूर्व कैबीनेट मंत्री कविता जैन को भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार अंबाला जेल में हैं। कांग्रेस उनके नाम के साथ पंजाबी दावेदार पूर्व विधायक देवराज दिवान के बेटे कमल दिवान भी दौड़ में है।

वहीं राई से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पुनीत राई व पूर्वमंत्री कृष्णा गहलावत टिकट की लाइन में हैं। कांग्रेस में पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक सूरजमल आंतिल के बेटे बिजेंद्र आंतिल व जयभगवान आंतिल के साथ कई नेता टिकट मांग रहे हैं। खरखौदा आरक्षित से कांग्रेस विधायक जयवीर वाल्मीकि, जगदीश राठधना व इंदु चहल के साथ अन्य नेता लाइन में हैं।भाजपा में रविंद्र दिलावर, पवन खरखौदा व मीना नरवाल पैनल में हैं।

गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक, उनके बेटे गौरव मलिक, संजय बड़वासनिया के साथ कई नेता टिकट की दौड़ में हैं।भाजपा से रजनी विरमानी, जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा, तीर्थराणा, उमेश शर्मा टिकट मांग रहे हैं। वहीं बरोदा में कांग्रेस से विधायक इंदुराज नरवाल, कपूर नरवाल समेत कई नेता तो भाजपा से ओलिंपियन योगेश्वर दत्त के साथ कई नेता टिकट मांग रहे हैं।

उधर गन्नौर में भाजपा से युवा नेता देवेंद्र कादियान, विधायक निर्मल चौधरी, आजाद नेहरा टिकट की लाइन में हैं। कांग्रेस से पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा का दावा मजबूत माना जा रहा है।उनके साथ राजेश पहलवान पुरखासिया और सुरेश त्यागी के साथ 19 नेता टिकट मांग रहे हैं। दिन बीतने के साथ ही टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ रही हैं। पलवल की तीन तथा नारनौल की चार सीट से भाजपा और कांग्रेस से आठ से दस नेताओं ने टिकट के लिए दावा किया है।

फरीदाबाद विधानसभा  क्षेत्र

 

कांग्रेस : बलजीत कौशिक, लखन सिंगला, सुमित गौड़, आरके मल्होत्रा, पूर्व डिप्टी मेयर बसंत विरमानी
भाजपा : विपुल गोयल, अजय गौड़, विधायक नरेंद्र गुप्ता, एमसी मित्तल, मनमोहन गुप्ता

पृथला विधानसभा क्षेत्र

 

कांग्रेस : रघुवीर तेवतिया, सत्यवीर डागर, ठाकुर राजाराम, हेम डागर, डा.नीतू मान
भाजपा : विधायक नयनपाल रावत, टेकचंद शर्मा, सोहनपाल सिंह, दीपक डागर, सुखबीर मलेरना

एनआइटी विधानसभा  क्षेत्र

 

कांग्रेस : विधायक नीरज शर्मा, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, एडवोकेट संजीव चौधरी, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, वेदपाल सरपंच
भाजपा : यशवीर डागर, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, सतीश फागना, नगेंद्र भड़ाना, धर्मवीर भड़ाना

बड़खल विधानसभा  क्षेत्र

कांग्रेस : विजय प्रताप सिंह, योगेश ढींगड़ा, भारत अरोड़ा, गुलशन बग्गा, पूर्व मेयर डा.अतर सिंह
भाजपा : शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, रेनू भाटिया, श्याम सुंदर कपूर, राजन मुथरेजा, राजीव जेटली

बल्लभगढ़ विधानसभा  क्षेत्र

 

कांग्रेस : पूर्व विधायक कुमारी शारदा राठौर, गिरीश भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, पराग शर्मा, दीपक चौधरी
भाजपा : उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा, हुकम सिंह भाटी, गोपाल शर्मा, भारत भूषण, संदीप चाहर

तिगांव विधानसभा  क्षेत्र

 

कांग्रेस : ललित नागर, संजीव चौधरी, जेपी नागर, जगत सिंह नागर, पारस भारद्वाज
भाजपा : विधायक राजेश नागर, देवेंद्र चाैधरी, ओम प्रकाश रक्षवाल

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

You may have missed