Haryana BJP First List: हरियाणा भाजपा में टिकटों की घोषणा के बाद बढ़ा आक्रोश, अब तक 250 इस्तीफे

कर्णदेव कंबोज, सावित्री जिंदल और रणजीत सिंह चौटाला।

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana BJP First List: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। पार्टी ने 90 में से 67 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसके बाद 250 से अधिक नेताओं और पदाधिकारियों ने विभिन्न पदों से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ दी है।

कई नेता हुए भावुक
गुरुवार को टिकट कटने और मिलने के गम में कई नेता भावुक हो गए। सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन और भिवानी में पूर्व विधायक शशि रंजन परमार ने टिकट कटने के बाद अपने समर्थकों के बीच रोते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं, करनाल में टिकट मिलने पर खुशी में पूर्व मंत्री जगमोहन आनंद भी भावुक हो गए। जगमोहन आनंद को मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्वाचन क्षेत्र करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़ी
भाजपा ने इस बार नौ विधायकों के टिकट काटे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर रानियां हलके से निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है। हिसार से टिकट की उम्मीद लगाने वाली पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है। रेवाड़ी में बालीवुड अभिनेता राजकुमार राव के जीजा और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सुनील राव ने भी इस्तीफा दे दिया है। डबवाली से टिकट की दावेदारी कर रहे आदित्य देवीलाल चौटाला ने हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया।

 

  • हिसार से सावित्री जिंदल का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
  • सोनीपत से विधायक व मंत्री कविता जैन का बीजेपी को देख लेने का ऐलान
  • रेवाड़ी से पूर्व विधायक रणधीर कापड़िवास का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
  • सफीदों से पूर्व विधायक व बीजेपी नेता जसबीर देसवाल का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
  • अटेली से भाजपा नेता कुलदीप यादव का आरती राव के हारने का ऐलान
  • तोशाम से भाजपा नेता शशि रंजन का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
  • गुरुग्राम से भाजपा नेता नवीन गोयल का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
  • मंत्री बिशम्बर बाल्मिकी ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
  • फरीदाबाद से भाजपा नेता दीपक डागर ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
  • गुरुग्राम से जीएल शर्मा ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
  • रोहतक से पूरी बीजेपी कार्यकारिणी ने किया बीजेपी छोड़ने का ऐलान

इन पदाधिकारियों ने भी भाजपा का साथ छोड़ा

  •  हिसार से गौतम सरदाना, पूर्व मेयर, भाजपा से इस्तीफा
  •  हिसार के बरवाला में जिला पार्षद महंत दर्शनगिरी ने इस्तीफा दिया निर्दलीय लड़ेंगे
  • पीपीपी के राज्य समन्वयक डॉ सतीश खोला ने बीजेपी छोड़ी।
  •  हिसार से तरूण जैन ने हिसार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
  •  हिसार के उकलाना में पूर्व प्रत्याशी सीमा गैबीपुर ने इस्तीफा दिया
  • गुरुग्राम से नवीन गोयल ने दिया बीजेपी से इस्तीफा
  • हिसार के उकलाना में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शमशेर गिल का इस्तीफा
  • सोनीपत: भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पार्षद इंदु वलेचा के पति पूर्व पार्षद संजीव वलेचा ने भी छोड़ी भाजपा
  • सोनीपत से बीजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन ने इस्तीफा दे दिया
  • पानीपत में पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन आशु सत्यवान शेरा ने जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट़्ट को इस्तीफा सौंप
  • रेवाड़ी में सुनील राव ने पार्टी छोड़ दी
  • किसान मोर्चा महम मंडल अध्यक्ष विकास सिवाच
  • मंडल महामंत्री मुकेश कुमार
  • महम मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच रोहताश
  • लाखनमाजरा से भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन उप्पल
  • महम मंडल के महामंत्री राकेश कुमार ने इस्तीफा दिया।
  • रोहतक में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक फतेह सिंह
  • बहु अकबरपुर मंडल अध्यक्ष हरेंद्र मोखरा
  • रेवाड़ी में प्रशांत उर्फ सन्नी यादव
  • बवानी खेड़ा से हरियाणा प्रदेश घुमन्तु प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सुरेश ओड ने पार्टी छोड़ी

मनाने के प्रयास तेज

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्रीय नेता फोन के माध्यम से इन असंतुष्टों से संपर्क कर उनकी सेवाओं और योगदान की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कोशिशें जारी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने टिकट वितरण पर असंतोष जताने वाले नेताओं को लेकर कहा कि कमल का फूल केवल एक ही स्थान पर रह सकता है। उन्होंने कर्ण देव कंबोज और लक्ष्मण नापा को पार्टी के मजबूत नेता बताते हुए उन्हें समझाने की बात की। हालांकि, लक्ष्मण नापा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed