हरियाणा के कैबिनेट मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, कही यह बात

Devendra Singh Babli

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने गुरुवार को जिला फतेहाबाद के गांव ढेर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया| इस मौक पर देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान कायम की है। राज्य सरकार ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। कैबिनेट मंत्री ने गुरुवार को जिला फतेहाबाद में टोहाना शहर के गांव ढेर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं खिलाड़ी

 

श्री बबली ने कहा कि कबड्डी जैसे खेल प्रतियोगिताएं समय-समय पर करवाई जानी चाहिए ताकि गांवों की छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और हम सबको उन पर गर्व है। हरियाणा में खिलाड़ियों की प्रतिभा और सरकार की खेल नीति के परिणाम स्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार सहित सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की है। वर्तमान सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों का माहौल तैयार हुआ है और सरकार की नीतियों का फायदा लेते हुए यहां के खिलाड़ियों ने अपनी पहचान दुनिया में कायम की है।

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं हरियाणा की कथावाचक देवी चित्रलेखा, जिनकी शादी के बारे में सोशल मीडिया पर है चर्चा

खिलाड़ियों को नकद पुरस्कृत करते हुए नौकरियां भी दे रही सरकार

 

उन्होंने कहा कि खेलों से ही अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। प्रदेश के खिलाड़ी लगातार ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीत कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कृत करते हुए उन्हें नौकरियां भी दे रही है। कबड्डी टूर्नामेंट में पहुंचे हरियाणा विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने खिलाड़ियों से उनका परिचय लिया और टीमों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। गांव ढेर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, विशेष अभियान में 93 वाहन जब्त; देखें जिलेवार वाहनों की लिस्ट

इसे भी पढ़ें: अच्छे राजनेता आएंगे तो देश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा: अनिल विज

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed