Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा 45, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ । Haryana Election Results 2024 Live: हरियाणा की राजनीति के लिए मंगलवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को हुआ था, और अब मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी।

कांग्रेस, जो पिछले दस साल से सत्ता से बाहर है, को उम्मीद है कि वह 60-65 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं, भाजपा, जो लगातार दो टर्म से सत्ता में है, तीसरी बार भी सरकार बनाने की कोशिश में है।

इसके बीच क्षेत्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, और वे भी इस चुनाव परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% फीसदी वोटिंग हुई है, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।

Haryana Election Results 2024

 

हरियाणा चुनाव में बीजेपी की बढ़त पर बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह का कहना है, ‘जाट’ बहुल सीटों पर बीजेपी के कई उम्मीदवार जीते हैं। पहलवान आंदोलन में तथाकथित पहलवान हरियाणा के हीरो नहीं हैं। वे सभी जूनियर पहलवानों के लिए भी खलनायक हैं।’ उन्होंने विनेश फोगाट का नाम लिए बिना कहा, ‘उसने जीतने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल किया, तो इसका मतलब है कि मैं एक महान व्यक्ति हूं, जिसने उसे जीतने में मदद की। वह जीत गई लेकिन कांग्रेस हार गई। ‘वो जहां जहां जाएगी, सत्यानाश होगा।’

 

डाटा को अपडेट नहीं किया गया

रोहतक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।”

हुड्डा के गढ़ में भाजपा ने लगाई सेंध

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भाजपा ने सेंध लगा दी है। कई कांग्रेस  विधायकों को हार मिली है।
-गोहाना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा विजयी हुई हैं।
-सोनीपत विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार निखिल मदान ने जीत दर्ज की है।
– गन्नौर विधानसभा सीट पर आजाद प्रत्याशी देवेंद्र कादियान विजय रहे।
-राई विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत ने जीत हासिल की है।
-बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज भालू ने जीत दर्ज की।
-खरखोदा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पवन खरखोदा ने जीत हासिल की।

 

भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा ने सीएम नायब सैनी से की बात

 

– हरियाणा में भाजपा की बढ़त पर अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी से फोन पर बात की है। सैनी ने सभी सीटों का अपडेट अध्यक्ष को दिया।

-जिद से भाजपा के किशनलाल मिड्डा चुनाव जीत गए है। किशनलाल को 68 920 वोट मिले है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15 860 मतो से पराजित किया है।

-सोनीपत जिले की खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पवन खरखौदा चुनाव जीत गए है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5635 मतों से पराजीत किया है।

-हांसी विधानसभा से भाजपा के विनोद भयाना चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राहुल मक्कड़ को 21460 मतों से पराजित किया।

-नूंह विधानसभा से कांग्रेस के अफताब अहमद चुनाव जीत गए है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल लोकदल के ताहिर हुसैन को 44 870 मतों से पराजित किया है।

-पेहोवा विधानसभा से कांग्रेस के मनदीप चट्ठा चुनाव जीत गए हैंष उन्होंने अपने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के जयभगवान शर्मा को 6553 वोटों से हरा दिया है।

-जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट चुनाव जीत गई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के योगेश कुमार को 6015 वोटो से हरा दिया है। विनेश को 65080 वोट मिले हैं।

सिरसा में पोस्टल बैलट की गिनती करते हुए कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

भाजपा को बढ़त बरकरार

भाजपा-45
कांग्रेस-34
 इनेलो बसपा-2
अन्य-3

सोनीपत की खरखौदा सीट से भाजपा की जीत

 

हॉट सीट लाडवा पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की जीत तय है। अंतिम राउंड की गिनती जारी है।

नारनौल सीट से छह राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव 8778 वोटों से आगे।

महेंद्रगढ़ सीट पर 10 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह 428 वोटों से आगे।

सोनीपत के खरखौदा से भाजपा के पवन खरखौदा 5735 वोट से जीत गए हैं।

टोहाना विधानसभा सीट से आठ राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह की मात्र 524 वोट से आगे चल रहे हैं।

नांगल चौधरी सीट से छह राउंड की गिनती के बाद अभय सिंह 1648 वोटों से आगे।

 

कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट पर कांग्रेस की जीत

 

कैथल सीट पर 10 राउंड के बाद कांग्रेस के आदित्य 10875 वोटों से आगे चल रहे हैं।

घरौंडा विधानसभा सीट पर 15 राउंड संपन्न हो गए हैं। 1138 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे हैं।

सोनीपत की गोहाना सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा 15293 वोटों से आगे चल रही है।

कुरुक्षेत्र के थानेसर में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा जीत गए हैं। अशोक अरोड़ा करीब 3500 वोटों से जीते हैं। कुछ देर में घोषणा होगी। कार्यकर्ताओं ने जश्न मानना शुरू कर दिया है।

 

अब भाजपा को बहुमत

 

हरियाणा में बड़ा उलटफेर हुआ है। अब भाजपा ने बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भाजपा को 47 और कांग्रेस को 36 सीटें मिलते दिख रही हैं। वहीं चुनाव आयोग की वेबसाइड के अनुसार भाजपा को 41, कांग्रेस को 34, इनेलो को 1, बसपा को 1 और 4 सीटें अन्य को मिल रही हैं।

पानीपत में कांग्रेस ने काउंटिंग रुकवाई

 

पानीपत सिटी सीट पर कांग्रेस ने काउंटिंग रुकवा दी है। उनका कहना है कि जिस EVM की बैटरी 99% चार्ज है। उनमें BJP जीत रही है। जिनकी बैटरी इससे कम चार्ज है, उसमें कांग्रेस जीत रही है और भाजपा हार रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी वरिंदर बुल्लेशाह मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक यहां से भाजपा के प्रमोद विज लीड कर रहे हैं।

विनेश फोगाट पीछे

 

जुलाना सीट पर पहली बार कांग्रेस की विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं। पहले नंबर पर अब भाजपा के कैप्टन बैरागी हो गए हैं।

सावित्री जिंदल 3836 वोटों से आगे

 

हिसार सीट से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल 3836 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री कमल गुप्ता तीसरे पर नंबर हैं।

करनाल सीट से भाजपा आगे

 

करनाल सीट से भाजपा के जगमोहन आनंद एक हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। नारनौंद सीट से कैप्टन अभिमन्यु पीछे चल रहे हैं। रेवाड़ी से चिरंजीव राय आगे चल रहे हैं। उचाना कलां से जेजेपी के दुष्यंत चौटाला पीछे हो गए हैं।

सीएम नायब सैनी को 732 वोटों की लीड

कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी को 732 वोटों की लीड है। उन्हें पहले राउंड में 4204 वोट मिले हैं।

दुष्यंत चौटाला पिछड़े

उचाना कलां सीट से दुष्यंत चौटाला भी पिछड़ गए हैं। ऐलानाबाद सीट से अभय सिंह चौटाला आगे चल रहे हैंं।  भिवानी सीट से भाजपा के घनश्याम सर्राफ आगे चल रहे हैं।

रतिया सीट पर कांग्रेस आगे

 

रतिया सीट पर पहले राउंड में कांग्रेस के जरनैल सिंह को 5015 और भाजपा की सुनीता दुग्गल को 2795 वोट मिले हैं। पानीपत शहरी सीट से भाजपा के प्रमोद विज 2559 से आगे हैं। राई विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा को बढ़त मिली है।

हथीन सीट से भाजपा आगे

 

हथीन सीट से पहले राउंड में भाजपा 3771 वोट लेकर आगे चल रही है। कांग्रेस को 3091 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं इनेलो उम्मीदवार को 1407 वोट मिले हैं।

 

अंबाला कैंट से अनिल विज पीछे

अंबाला कैंट में पहले राउंड में अनिल विज पीछे चल रहे हैं। उन्हें 2911 वोट मिले हैं। निर्दलीय चित्रा सरवारा 3894 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं।

Haryana Election Results 2024 Live:

कांग्रेस- 43
भाजपा- 43
इनेलो- 2
अन्य- 7

 

  • लाडवा से कार्यवाहक सीएम नायब सैनी आगे।
  •  करनाल की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही है।
    – कालका से BJP कैंडिडेट पूर्व मंत्री विनोद की पत्नी शक्ति रानी शर्मा आगे
    – पंचकूला से कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रमोहन बिश्नोई आगे
    – अटेली से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती आगे
    – तोशाम में BJP सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी आगे
    -हिसार से निर्दलीय सावित्री जिंदल आगे
    – कलायत से कांग्रेस सांसद जेपी के बेटे विकास आगे
    – झज्जर से कांग्रेस कैंडिडेट गीता भुक्कल आगे
    – झज्जर से कांग्रेस कैंडिडेट गीता भुक्कल आगे
    – फिरोजपुर झिरका से नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान आगे
    – पंचकूला से पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पीछे
    -नारनौंद सीट पर कैप्टन अभिमन्यु पीछे
    – सिरसा सीट से गोपाल कांडा आगे
    – घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे
    – पानीपत ग्रामीण सीट से प्रथम पहले राउंड में भाजपा के महिपाल ढांडा 1052 वोट से आगे

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed