PM Modi Rally: कुरुक्षेत्र में बोले पीएम- जब तक मोदी है, आरक्षण की व्यवस्था में रत्तीभर भी कमी नहीं आएगी

नरेंद्र सहारण, कुरुक्षेत्र: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में पहली रैली की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शाही (गांधी) परिवार आरक्षण को खत्म करने वाला है। मगर, जब तक मोदी है, आरक्षण की रत्ती भर भी लूट नहीं होने दूंगा।

पीएम ने हरियाणा के लोगों को चेताया कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार आई तो इसकी हालत भी हिमाचल जैसी हो जाएगी। जहां सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। यहां तक कि सीएम और मंत्रियों को अपनी सैलरी छोड़नी पड़ रही है।

किसानों के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज दिया कि वे कर्नाटक और तेलंगाना में इन स्कीमों को लागू करें। मोदी ने कहा कि तेलंगाना में कुछ ही महीनों में 1200 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। कांग्रेस के लोगों को डूब मरना चाहिए। उनके मुंह में किसानों की मौत का पाप है। हरियाणा में भाजपा सरकार 24 फसलों पर MSP दे रही है।

आरक्षण खत्म कर देगी कांग्रेस

पीएम ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा दलित, ओबीसी और आदिवासी विरोधी अगर कोई है तो वो कांग्रेस का परिवार है। अभी इन लोगों ने कहा है कि अगर सरकार में आए तो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे। यही इस परिवार की सच्चाई है।

कांग्रेस ने किसानों और जवानों को धोखा दिया

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कर्मचारियों की हितैषी भाजपा सरकार नई पेंशन स्कीम लेकर आई है। इसमें कर्मचारियों के लिए निश्चित पेंशन की गारंटी है। इस नई पेंशन स्कीम का व्यापक स्वागत हुआ है, सरकारी कर्मचारियों ने इस पर खुशी जताई है। कांग्रेस ने किसानों के साथ ही हमेशा देश की रक्षा करने वाले जवानों को भी धोखा दिया है। ये भाजपा सरकार ही है, जिसने पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू की।

भाजपा सरकार ने किसान का बोझ अपने ऊपर लेने के प्रयास किए

ये लोग एमएसपी को लेकर कितना शोर मचाते हैं, जबकि हमारा हरियाणा देश का वो राज्य है, जो 24 फसलें एमएसपी पर खरीदता है। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि वो लोग कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदते हैं? वहां किसानों को कितना एमएसपी देते हैं? भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान का बोझ अपने ऊपर लेने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।

कांग्रेस की एक ही नीति- चुनाव जीतने के लिए जनता का खजाना खाली करो

कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है, उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाती है। सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं क्यों नहीं लागू करती? कर्नाटक और तेलंगाना में विकास के सारे काम ठप्प हैं। कांग्रेस पार्टी की एक ही नीति है- चुनाव जीतने के लिए जनता का खजाना खाली करो। इसी तरह आप पंजाब की हालत देखिए… क्या कर दी है।

कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता की परेशानी से, जनता की समस्याओं से कांग्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस से बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी देश में और कोई नहीं है। भाजपा सरकार के आने से पहले यहां आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं था। आज हरियाणा करीब-करीब शत प्रतिशत नल से जल वाला राज्य बन रहा है।

कांग्रेस देश पर नक्सलवाद थोप रही

गांधी जी हमेशा से सत्य की वकालत करते थे, आजादी के कुछ वर्षों तक कांग्रेस पर गांधी जी के आदर्शों का असर रहा, लेकिन आज की कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को झूठ बोलने पर अब शर्म नहीं आती। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है। कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस देश पर नक्सलवाद थोप रही है।

कांग्रेस अर्बन नक्सल का नया रूप

नरेंद्र मोदी ने कहा- वह कालखंड, जिसके कारण हरियाणा की अनेक माताओं को अपनी संतान गंवानी पड़ी थी। आप मुझे बताएं क्या कांग्रेस को आर्टिकल 370 वापस लाने देंगे क्या। साथियों कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज तो हालात यह हो गए हैं कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। पूरा देश आज गणेश उत्सव मना रहा है, और कांग्रेस विघ्नहर्ता की पूजा में भी विघ्न डाल रही है। तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है।

यह भी पढ़ेंः Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे राजनीतिक दलों के दिग्गज

भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा

पीएम बोले, हमने कांग्रेस की सरकार का वो दौर देखा है… विकास का पैसा सिर्फ एक जिले तक सीमित रह जाता था। इतना ही नहीं, वो पैसा किस-किस के जेब में जाता था, इसको भी हरियाणा का बच्चा-बच्चा जानता है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है।

15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू करवाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने कहा था कि इस बार भाजपा सरकार के पहले 100 दिन में बड़े फैसले के होंगे। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के मजबूत बनाने वाले होंगे। अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं, लेकिन हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपये के नए काम शुरू करवा दिए हैं।”

राहुल गांधी पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने खटाखट 8500 देने का झूठ बोला। लोग 1 जुलाई को लाइन में लग गए पैसे के लिए, लेकिन मिला केवल धोखा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को धोखेबाज और झूठे वादे करने वाला बताया। बोले कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की स्थिति खराब कर दी।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस पर बोला हमला

पीएम मोदी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर घर को झूठ की घुट्टी पिलाई। कोई वायदा पूरा नहीं किया। सरकारी कर्मी वेतन के लिए हड़ताल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री व मंत्री को सैलरी छोड़ने का बहाना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः Kaithal News: भाजपा नेता नरेश किठाना ने आप नेता अनुराग ढांडा को दिया समर्थन

‘भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं थे’

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह दौर देखा है जब विकास का पैसा एक जिले तक ही रह जाता था। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा के आधे घरों में नल कनेक्शन नहीं थे। अब शत प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन हैं। भाजपा सरकार गरीब व मध्यम वर्ग के लिए बिजली का बिल जीरो करने में जुटी है। इसके लिए पीएम सूर्य उदय योजना शुरू की है।

हरियाणा में भाजपा सेवाभाव के साथ कर रही काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 50 साल का इतिहास है कि हरियाणा की विशेषता रही है दिल्ली में जिसकी सरकार रहती है हरियाणा में भी उसी की सरकार बनाते हैं कभी उलट फेर नहीं होने देते हैं… कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री खुद ही उम्मीदवार हैं। हरियाणा में भाजपा सेवाभाव के साथ काम कर रही है। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक तय है।

‘आप लोग इस गरीब के बेटे को आशीर्वाद दीजिए’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज हरियाणा के लोगों के बीच आया हूं, आप लोग इस गरीब के बेटे को आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए… फिर एक बार भाजपा सरकार। पीएम बोले कि कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं।  ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं।

यह भी पढ़ेंः हरियाणा बीजेपी में नहीं थम रही भगदड़, दो और पूर्व विधायकों ने थामा कांग्रेस का दामन

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed