हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों की EVM होगी चेक, मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवारों ने की थी गड़बड़ी की शिकायत

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Election : हरियाणा में मतगणना के दौरान 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी की शिकायत हुई थी। इस शिकायत को चुनाव आयोग (EC) ने गंभीरता से लिया है। चुनाव आयोग ने करनाल और फरीदाबाद सीट की ईवीएम (EVM) चेक करवाने का फैसला लिया है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी।

करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने आयोग को चिट्ठी लिखकर मनोहर लाल की जीत पर ईवीएम (EVM) की जांच करने की मांग की थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी चुनाव के दौरान ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी की आशंका जताई थी।

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने हरियाणा के अलावा छत्तीसगढ़ की एक सीट के 4 बूथों, आंध्र प्रदेश की एक सीट के 2 बूथों, तमिलनाडु की 2 सीटों के 20 बूथों, महाराष्ट्र की एक सीट के 40 बूथों और तेलंगाना की एक सीट के 20 बूथों की ईवीएम चेक कराने का भी फैसला लिया है।

कांग्रेस उम्मीदवार चेक करेंगे ईवीएम

चुनाव आयोग के मुताबिक करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को ईवीएम चेक करवाई जाएगी। करनाल लोकसभा सीट से करनाल में 2 ईवीएम और पानीपत सिटी की 2 ईवीएम चेक कराई जाएंगी। यानी करनाल लोकसभा सीट की 4 ईवीएम चेक की जाएंगी। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट के बड़कल बूथ की 2 ईवीएम चेक कराई जाएंगी।

इन दोनों सीटों पर भाजपा जीती

हरियाणा की फरीदाबाद और करनाल लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने बंपर जीत दर्ज की है। करनाल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया। अब वे मोदी कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं।

वहीं, फरीदाबाद सीट पर भाजपा ने कृष्ण पाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। यहां से उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। गुर्जर भी मोदी कैबिनेट में तीसरी बार राज्यमंत्री बनें हैं।

इन दोनों सीटों पर भाजपा ने बंपर जीत हासिल की

करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। करनाल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया। मनोहर लाल यहां से 2 लाख 32 हजार 577 वोटों के बड़े अंतर से जीते थे। मनोहर लाल का यह पहला लोकसभा चुनाव था। इसके बाद वह मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। उन्हें शहरी विकास एवं आवास और ऊर्जा मंत्री बनाया गया है।

वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने कृष्णपाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। यहां से उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। गुर्जर ने यह सीट 1 लाख 72 हजार 914 वोटों के अंतर से जीती थी। जीत के बाद कृष्णपाल गुर्जर भी लगातार तीसरी बार मोदी कैबिनेट में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें अमित शाह के साथ सहकारिता विभाग दिया गया है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed